Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

आज राज्यपाल ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा गोविंद नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

by Rajendra Joshi
November 8, 2022
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा गोविंद नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मत्था टेका और प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।

-

इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि उनकी शिक्षाओं में ‘इक ओंकार सत नाम’ का मूल मंत्र गहन प्रेरणा देने वाला है। भलाई के मार्ग पर चलने के सिद्धांत, करुणा, न्याय और समानता की भावना को प्रदर्शित करने वाली उनकी शिक्षाएं सारी मानव जाति का मार्गदर्शन करने वाली हैं।

राज्य कर्मचारियों को मिलेगी यह बड़ी सौगात ,CM धामी ने लगाई मुहर

राज्यपाल ने कहा कि यह प्रकाश पर्व हमें गुरु नानक देव जी के बताए हुए मार्ग पर चलने तथा उनकी शिक्षाओं को जीवन में आचरण करने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के ‘नाम जपो, कीरत करो, वंड छको’ के संदेश में उनकी सभी शिक्षाओं का सार है। उनकी पवित्र शिक्षाएं हम सब के लिए प्रेरणा देने वाली हैं। उनके संदेश ‘सब कुछ तेरा’ और ‘एकम’ पूरे संसार के लिए आज भी प्रासंगिक है।

-

राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी के चरित्र की चार विशेषताओं जिनमें साधारणता, करुणा, मासूमियत और नम्रता को इस प्रकाश पर्व के अवसर पर हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।

Tags: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्वराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंहरेसकोर्स

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

देहरादून- राज्यपाल ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved