Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त की जारी

by Rajendra Joshi
October 17, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

PM Modi releases 12th installment of Kisan Samman Nidhi to farmers

वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जताया पीएम मोदी का आभार

उत्तराखंड के 6.53 लाख किसानों के खाते में आये 130.77 करोड़


-


देहरादून, 17 अक्टूबर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन के दौरान आठ करोड़ किसानों के बैंक खातों में 16000 करोड़ की राशि हस्तांतरित किए। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों एवं भारतीय जन उर्वरक परियोजना- एक राष्ट्र एक उर्वरक का भी शुभारंभ किया।

वहीं प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की हमेशा चिंता करते रहते है किसानों की आय किस प्रकार से दुगनी हो और कैसे किसानों को फसल का उचित दाम मिले इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहते है। मंत्री जोशी ने कहा कि भारत के मोटे अनाज पूरी दुनिया में प्रोत्साहन पाएं इसके लिए सरकार के प्रयासों से अगले वर्ष को मोटे अनाज का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष भी घोषित किया गया है।


-


मंत्री जोशी ने कहा कि आज वन नेशन वन फर्टिलाइजर के रूप में किसानों को सस्ती और क्वालिटी खाद भारत ब्रांड के तहत उपलब्ध कराने की योजना की शुरूवात हुई है निश्चित रूप से किसानों आने वाले समय में लाभ मिलेगा और जिस ध्येय के साथ केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है उसको मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया।

Tags: cabinet minister ganesh joshipm narender modi

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह से सोमवार को राजभवन में विभिन्न देशों में कार्यरत भारत के 07 राजदूतों ने शिष्टाचार भेंट की।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved