Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को बांटे फलदार पौध

by Rajendra Joshi
September 26, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

-


देहरादून 26 सितम्बर । ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को देहरादून के सर्वे प्रेक्षागृह में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) के लाभार्थियों को फलदार पौध वितरण कार्यकम में प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को 4-4 फलदार पौधों का वितरण किया। इस दौरान मंत्री जोशी ने लाभार्थियों से संवाद भी किया। जोशी ने अपने संबोधन में सबसे पहले सभी को प्रथम नवरात्र की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से सत्ता में आए हैं तब से लेकर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों कमजोर लोगों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि हमारे देश की पहचान नरेंद्र मोदी है भारत के नाम अगर किसी ने ऊंचा किया है तो नरेंद्र मोदी जी ने किया है। मंत्री जोशी ने कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं से समूहों से जुड़ने को भी कहा ताकि महिलाएं और सशक्त हो सके।


-


मंत्री जोशी ने कहा कि आज जो प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को अमरूद और आम के फल पौधों का वितरण किया गया है, जो गरीबों के मकान बनाने सपना था वो अगर किसी ने पूरा किया है तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। मंत्री जोशी ने बताया कि अब तक देहरादून जिले में 900 से अधिक लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को मिल चुके हैं।


-


मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार कृषि बागवानी ग्राम्य सहित कई क्षेत्रों में विकास के कार्य किए जा रहे। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ने संकल्प लिया है कि जब प्रदेश 25 वर्ष का होगा तो उत्तराखंड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाना है उस संकल्प के साथ प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है।

इस अवसर पर अपर सचिव ग्राम्य विकास आनंद स्वरूप, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, एके राजपूत, प्रदीप पांडेय, बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर, संध्या थापा, मनजीत रावत आदि उपस्थित रहे।

Tags: अपर सचिव ग्राम्य विकास आनंद स्वरूपएके राजपूतप्रदीप पांडेयबीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीरमनजीत रावतमुख्य विकास अधिकारी झरना कमठानसंध्या थापा

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लाइफ प्रो प्लेनेट पीपल के तहत किया पीपल के पौधे का रोपण

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved