Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

अजीतपुर कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र बरा में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

by Rajendra Joshi
October 28, 2026
in उत्तराखंड
0
-
ADVERTISEMENT


पंतनगर। 28 अक्टूबर 2026।
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में केन्द्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली), मेरठ द्वारा वित्त पोषित अखिल भारतीय समन्वित शोध परियोजना-फ्रिजवाल के अन्तर्गत ग्राम अजीतपुर, बरा में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्री विकास गंगवार, ग्राम प्रधान, अजीतनुर बरा द्वारा किया गया। श्री विकास गंगवार द्वारा सभी गोपालकों एवं परियोजना टीम के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।


कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन सह-परियोजना अधिकारी डा. संजय चौधरी संयुक्त निदेशक पशु चिकित्सा प्रसार द्वारा किया गया। शिविर में परियोजना अधिकारी द्वारा परियोजना के उद्देश्य एवं आवश्यक जानकारी पर प्रकाश डाला गया। डा. शिव प्रसाद, आई.सी.ए.आर., एमेरिटस, प्राध्यापक द्वारा पशुओं में बांझपन की समस्याओं एवं लम्पी रोग के कारण, बचाव एवं उपचार पर प्रकाश डाला। संजय चौधरी, प्राध्यापक, पशु प्रजनन विभाग द्वारा पशुओं के अन्तः व वाहृय जीवाणु एवं विषाणु जनित रोगों के कारण, बचाव एवं उपचार पर प्रकाश डाला साथ ही प्रसवोपरान्त विभिन्न उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु वैज्ञानिक जानकारी दी। डा. रिपुसुदन कुमार, सह-प्राध्यापक, पशु पोषण विभाग द्वारा पशु पोषण सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उत्तम पशु आहार बनाने की विधि बताते हुए पशु पालन के सभी तकनीकी आयामों को अपनाकर उन्नत पशु पालन करने की सलाह दी गयी।


कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशुपालकों का पंजीकरण, सामग्री वितरण व धन्यवाद प्रस्ताव कु. आराधना फुलार द्वारा गया। शिविर में कुल 53 पशु पालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
उत्तराखंड

आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार

-
उत्तराखंड

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे : गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

Load More
Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved