Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

हरित उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करता पंतनगर विश्वविद्यालय

by Rajendra Joshi
July 20, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

पंतनगर। 20 जुलाई, 2026। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप के नेतृत्व में संचालित 15-दिवसीय ‘हरित यज्ञ’ अभियान के पाँचवें दिन विश्वविद्यालय के गांधी भवन एवं सुभाष भवन छात्रा छात्रावासों के प्रांगण में कुलपति एवं अन्य अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित ‘हरित यज्ञ’ अभियान का उद्देश्य परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाना तथा विद्यार्थियों और समाज में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है और सभी को इस दिशा में सक्रिय योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान अमरूद, आम, कटहल तथा नींबू के फलदार पौधों का रोपण कर हरित परिसर के निर्माण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. विपिन ध्यानी; कार्यवाहक अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय डा. मनोज राघव; वार्डन, गांधी भवन डा.विनीता राठौर; कार्यवाहक वार्डन, सुभाष भवन डा. रश्मि तिवारी; सह निदेशक, शारीरिक शिक्षा, डा.भाष्कर तिवारी; छात्रावास के कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण किया।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

चकराता के ग्रामीणों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा मोइला टॉप का रास्ता, डीएफओ ने मानीं स्थानीय लोगों की सारी मांगें

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved