Retail
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय
No Result
View All Result
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय
No Result
View All Result
New Logo Copy 2 1
No Result
View All Result

धनगढ़ी पुल जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री धामी ने बताया कुमाऊं-गढ़वाल की कनेक्टिविटी का नया अध्याय

by Rajendra Joshi
July 6, 2026
in उत्तराखंड, खबर हटकर, ट्रेंडिंग खबरें, ताज़ा ख़बरें, न्यूज़, सोशल मीडिया वायरल
0
-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनगढ़ी पुल को जनता को समर्पित किया. नाले में पुल बनाने से आवाजाही सुगम होगी.-

रामनगर:राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर धनगढ़ी नाले के ऊपर 220.90 मीटर लंबे प्रीस्ट्रेस बॉक्स गर्डर सेतु का रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण कर जनता को समर्पित कर दिया. करीब 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस बहुप्रतीक्षित पुल के शुरू होने से कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, सुगम और निर्बाध हो जाएगा. विशेष रूप से बरसात के दौरान वर्षों से बनी रहने वाली आवाजाही की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह केवल एक पुल नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण सेतु है. उन्होंने कहा कि धनगढ़ी पुल और इसके समीप बने पनोद पुल के निर्माण से बरसात के समय होने वाली परेशानियों का स्थायी समाधान होगा, पहले बारिश के दौरान संपर्क मार्ग बाधित हो जाते थे, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. कई बार जनहानि जैसी दुखद घटनाएं भी सामने आती थी. मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि जिन विकास कार्यों को वर्षों पहले पूरा हो जाना चाहिए था, वे अब तेजी से पूरे किए जा रहे हैं, चाहे धनगढ़ी और पनोद पुल हों, जमरानी बांध, सोंग बांध या लखवार परियोजना, सभी कार्य स्पष्ट नीति, साफ नीयत और जनता के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर आगे बढ़ाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार केवल शिलान्यास करने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि हर परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, विधायकों और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों की भी सराहना करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना समय पर पूरी हो सकी.

गौरतलब है कि वर्ष 2020 में इस पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत तत्कालीन राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी प्रयासों के बाद हुई थी. हालांकि लोकार्पण समारोह में सांसद अनिल बलूनी मौजूद नहीं रहे, लेकिन स्थानीय लोगों ने माना कि इस परियोजना को गति दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, धनगढ़ी पुल के लोकार्पण के साथ ही अब राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा. इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटन, व्यापार और आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों को भी नई गति मिलेगी. क्षेत्रवासियों ने पुल के लोकार्पण पर खुशी जताते हुए इसे कुमाऊं और गढ़वाल के बीच विकास और बेहतर संपर्क का नया प्रतीक बताया.

लोकार्पण समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, रामनगर विधायक दिवान सिंह बिष्ट, रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, सल्ट विधायक महेश जीना, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने फीता काटकर पुल का उद्घाटन किया और स्वयं पुल पर पैदल चलकर निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया.

Related Posts

-
खबर हटकर

मुंबई में बारिश से चॉल गिरने से 6 की मौत, भूस्खलन से पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे बंद

-
Dehardun

कांग्रेस की जिला, महानगर, ब्लॉक और नगर पंचायत कमेटी कार्यकारिणियां घोषित, देखिए पूरी लिस्ट

-
उत्तराखंड

सितारों की पहली पसंद बन रहा मसूरी का एजुकेशन हब, बेटी को समर प्रोग्राम में छोड़ने आए शाहिद कपूर

-
Dehardun

उत्तराखंड में कांग्रेस ने तीन नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, जानिए क्या था मामला?

Load More
https://youtu.be/RTavslw56mA
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved