Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

प्रसार तंत्र सुदृढ़ करना प्राथमिकता: कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप का धनौरी कृषि विज्ञान केंद्र दौरा

by Rajendra Joshi
May 2, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

धनौरी/हरिद्वार(श्रवण गिरी)। पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शिवेंद्र कुमार कश्यप ने कार्यभार ग्रहण करते ही प्रदेश के विभिन्न जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) धनौरी का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं, फार्म और चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया।
कुलपति ने केंद्र पर तैनात वैज्ञानिकों से विस्तृत चर्चा करते हुए रोजगारपरक प्रशिक्षण, इन-सर्विस ट्रेनिंग, फील्ड डेटा संग्रहण की प्रक्रिया तथा शोध पत्र प्रकाशन की संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रसार तंत्र विश्वविद्यालय की रीढ़ है, जिसे सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

डॉ कश्यप ने लघु और सीमांत किसानों के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति को अगले दौरों में स्वयं देखने की इच्छा जताई। उन्होंने वैज्ञानिकों की समस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
प्रसार शिक्षा के अनुभवी वैज्ञानिक रहे कुलपति के इस दौरे से केंद्र के वैज्ञानिकों में नया उत्साह देखने को मिला। उन्होंने केंद्र प्रभारी डॉ पुरुषोत्तम के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य की रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया।
दौरे के दौरान कुलपति ने केंद्र परिसर में रुद्राक्ष एवं सजावटी पौधों का रोपण भी किया। इस अवसर पर डॉ विनोद, डॉ योगेंद्र सैनी, इंजीनियर उमेश कुमार सक्सेना, डॉ रेनू, डॉ सरिता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिष्ठान वितरित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved