Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पंतनगर विवि में महिला स्वास्थ्य जागरूकता हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

by Rajendra Joshi
April 9, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

पंतनगर। 9 अप्रैल 2026। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालयए पंतनगर के महिला क्लब पंतनगर द्वारा विश्वविद्यालय परिसर स्थित लैंबर्ट स्क्वायर अतिथि गृह में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के कर्मचारी वर्ग की महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करना तथा उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना था।


कार्यक्रम का आयोजन महिला क्लब पंतनगर की अध्यक्षा वीना चौहान के नेतृत्व में किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाण् दुर्गेश यादव एवं उनकी टीमए जिसमें चार अनुभवी चिकित्सक एवं दो नर्सिंग स्टाफ शामिल थेए ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।


शिविर के दौरान महिलाओं का ब्लड शुगरए ब्लड प्रेशरए मधुमेह परीक्षणए नेत्र परीक्षणए दंत परीक्षणए लेडीज हेल्थ चेकअप एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय फार्म एवं गार्डन सेक्शन की 45 श्रमिक महिलाओं तथा विभिन्न संकायों की 15 महिलाओं सहित कुल 60 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।


चिकित्सकों ने जांच के साथ.साथ महिलाओं को स्वस्थ जीवन.शैली अपनानेए संतुलित आहार लेने तथा समय.समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सामान्य बीमारियों से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी। षिविर में महिलाओं को महिला क्लब पंतनगर की अध्यक्षा श्रीमती वीना चौहान एवं महिला क्लब की सचिव श्रीमती विजया सिंह द्वारा उपहार भी प्रदान किया गया।


इस पहल को विष्वविद्यालय की महिला कर्मचारियों ने अत्यंत सराहा तथा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। महिला क्लब पंतनगर की यह पहल समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई है।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक: बंशीधर तिवारी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved