Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मेडिकल कॉलेज उत्पीड़न केस पहुंचा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, फ्री स्माइल फाउंडेशन ने उठाई आवाज

by Rajendra Joshi
March 16, 2026
in देश
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून/हल्द्वानी। हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर द्वारा छात्रों के मानसिक और जातिगत उत्पीड़न के गंभीर मामले में फ्री स्माइल फाउंडेशन ने कड़ा रुख अपनाया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष रवि त्यागी द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में दी गई शिकायत को आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से दर्ज कर लिया गया है। फाउंडेशन ने इस कदम को न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत बताया है।

विदित हो कि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के छात्रों और जूनियर डॉक्टरों ने एक सहायक प्रोफेसर पर 17 गंभीर आरोप लगाए थे। आरोपों के अनुसार, प्रोफेसर द्वारा छात्रों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग, जातिगत व लैंगिक टिप्पणियां, दिव्यांग छात्रों का अपमान और छात्रों को फेल करने की धमकी देकर मानसिक तनाव दिया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रों ने पूर्व में भी प्रशासन से गुहार लगाई थी।

फ्री स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष रवि त्यागी ने कहा कि, ‘‘एक शिक्षण संस्थान में इस प्रकार का व्यवहार असहनीय है। छात्र देश का भविष्य हैं और यदि उनके साथ जाति या लिंग के आधार पर भेदभाव होता है, तो यह मानवाधिकारों का सीधा उल्लंघन है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा इस मामले को दर्ज करना यह दर्शाता है कि आरोपों में गंभीरता है।’’

‘फ्री स्माइल फाउंडेशन’ ने स्पष्ट किया है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे इस मामले में छात्रों को हर संभव सामाजिक और कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं। संस्था ने उम्मीद जताई है कि मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से पीड़ित छात्रों को शीघ्र न्याय मिलेगा।

Tags: Free Smile FoundationNHRC

Related Posts

-
देश

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

-
दुनिया

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

-
देश

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

-
देश

EPFO Salary Limit: अभी ₹15,000 ही रहेगी पीएफ की सीमा; सरकार ने सैलरी लिमिट बढ़ाने का फैसला रोका

Load More
Next Post
-

वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved