Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

करबारी ग्रांट में जरूरतमंद बच्चों के लिए आगे आया कमलागिरी फाउंडेशन

by Rajendra Joshi
February 15, 2026
in शिक्षा/रोजगार, देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • गरीब छात्रों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा सहायता

देहरादून। गरीब एवं असहाय विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कमलागिरी फाउंडेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की जा रही है। इस संबंध में संस्था द्वारा ग्राम पंचायत करबारी ग्रांट को औपचारिक प्रस्ताव प्रेषित किया गया था, जिस पर ग्राम प्रधान की ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने बताया कि क्षेत्र में अनेक ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जो आर्थिक अभाव के कारण नियमित ट्यूशन या अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी शैक्षणिक प्रगति प्रभावित हो रही है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए कमलागिरी फाउंडेशन द्वारा कक्षा 1 से 9 तक के जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क ट्यूशन कक्षाओं का संचालन 16 फरवरी (सोमवार) से प्रस्तावित किया गया है। (Kamalagiri Foundation comes forward to help needy children with Karbari Grant, Dehradun)

यह कक्षाएं करबारी ग्रांट के बहुउद्देशीय भवन में संचालित की जाएंगी, जिनका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है।

संस्था के सदस्य सचिन पाण्डेय ने बताया कि इस पहल से जरूरतमंद व गरीब बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

कमलागिरी फाउंडेशन ने क्षेत्रवासियों, अभिभावकों एवं समाजसेवियों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी प्रयास में सहयोग प्रदान करें, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा का लाभ मिल सके।

Tags: Kamlagiri FoundationRajendra Joshi

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करते मंत्री गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved