Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

शक्ति कॉलोनी में सीवरेज योजना का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

by Rajendra Joshi
December 5, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • शक्ति कॉलोनी में स्वीकृत लागत ₹303.46 लाख की सीवरेज योजना का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 05 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के हाथीबड़कला़ स्थित शक्ति कॉलोनी में ₹303.46 लाख की लागत से स्वीकृत सीवरेज योजना का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के 1300 से अधिक परिवारों को सीवरेज समस्या से राहत मिलेगी।

शिलान्यास समारोह के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह परियोजना लंबे समय से लंबित समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके।

-

मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धामी सरकार ने यूसीसी, सख्त नकल कानून और धर्मांतरण कानून जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की आपदा आने पर मुख्यमंत्री और मंत्रीगण स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हैं, जो सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, भूपेंद्र कठेत, आनंद सिंह बिष्ट, सतेंद्र नाथ, उमेश सिंह नेगी, सागर मल्ल अरोड़ा, राम दयाल भट्ट, जगदीश सेमवाल, रुक्मणि गौड़, मीरा भंडारी, भावना चौधरी, उषा चमोली, ओम प्रकाश बागड़ी तथा अधिशासी अभियंता पेयजल निगम जे.एम. बेलवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

राजभवन का नाम लोक भवन होने पर राज्यपाल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved