Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

दौलाघट में बनेगा प्रदेश का पहला कान्हावन : रेखा आर्या

by Rajendra Joshi
November 23, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • स्वच्छंद घूमने वाली गायों के लिए बनेगा आश्रय स्थल
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया शिलान्यास

अल्मोड़ा/दौलाघट, 23 नवंबर। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौलाघट में प्रदेश के पहले कान्हावन का शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री एवं सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही।

उन्होंने कहा कि यह कान्हावन योजना क्षेत्र की स्वच्छंद घूमने वाली गौमाताओं को आवास, पोषण तथा सुरक्षा प्रदान करेगी। इसके साथ-साथ बायोगैस संयंत्र और गोमूत्र व गोबर से बनने वाले उत्पादों के जरिये स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो पशु आमतौर पर फसलों के लिए हानिकारक माने जाते थे, वे गौमाताएं भविष्य में रोजगार का नया माध्यम बनेंगी।

रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश की पहली कान्हावन योजना का शुभारंभ उनके विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर से होना गौरव की बात है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण आजीविका के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी, ग्राम प्रधान रमणा सोनी पांडे, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, गोपाल खोलिया, एनडी जोशी, ललित तिवारी, भुवन चंद्र पांडे, नवीन चंद्र, हरीश रौतेला, गणेश पांडे, विजय बिष्ट, महेंद्र लाल, मुकुल पांडे, ख्याली पांडे, संतोष जोशी, मुकेश जोशी, हरीश उपाध्याय, महेश डांगी, भरत भूषण उपस्थित रहे।

Tags: Rekha arya

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

जनजातीय परिवारों की आय बढ़ाने के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय ने मशरूम खेती का प्रशिक्षण दिया

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved