Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते मंत्री जोशी

by Rajendra Joshi
September 3, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

-


देहारदून, 03 अगस्त, शनिवार। आज कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम्य विकास विभाग के तहत संचालित महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना आदि अन्य योजनाएं, राज्य पोषित योजनाओं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

  1. बैठक में मंत्री जोशी ने अमृत सरोवर योजना में ठोस रणनीति बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।बैठक मंत्री जोशी ने प्रदेश भर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद के लिए मार्केट उपलब्ध किया जाए मंत्री जोशी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है लेकिन उनको उचित दाम नहीं मिल पा रहा है इसके लिए मंत्री जोशी ने अधिकारियों को मार्केट उपलब्ध कराने की निर्देश दिए जिससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका बढ़ सके और उनको लाभ मिल सके।
  2. बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने कहा कि 17 सितंबर से एक सप्ताह तक देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को पूरे प्रदेशभर में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा जिसके लिए मंत्री जोशी ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
    ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) में स्वीकृत सड़कों के लिए अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा ग्रामीणों को वितरित न होने पर सख्त नाराजगी जताई। मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में शीघ्र अति शीघ्र ग्रामीणों को मुआवजा राशि वितरित की जाए।
  3. बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जितनी भी योजनाएं संचालित है उन योजनाओं का लाभ आम आदमी को नहीं मिल पाता है जिसकी सबसे बड़ी वजह है योजना का प्रसार प्रसार न होना मंत्री जोशी ने अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की लाभान्वित योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर तक के व्यक्ति को मिले।इसके लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए इस अवसर पर सचिव कृषि बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम, ग्राम्य विकास विभाग से सम्बंधित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags: ग्राम्य विकास विभागदीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनाप्रधानमंत्री आवास योजनाप्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनामंत्री गणेश जोशीमहात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजनासचिव कृषि बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

नंदाष्टमी के अवसर पर 9वीं भव्य नंदा राजजात डोली यात्रा में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved