Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

राजभवन में वसंतोत्सव-2025 पर आधारित दो कॉफी टेबल बुक्स का राज्यपाल ने किया विमोचन

by Rajendra Joshi
July 14, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

Dehradun : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन में वसंतोत्सव-2025 पर आधारित दो कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। पहली कॉफी टेबल बुक ‘‘फ्लावर ऑफ इकोनॉमिक ब्लूमः वसंतोत्सव- 2025‘‘ दून विश्वविद्यालय द्वारा एवं दूसरी कॉफी टेबल बुक ‘‘स्प्रिंग फेस्टिवल-2025’’ उद्यान विभाग द्वारा तैयार की गई है। इन पुस्तकों में वर्ष 2025 में राजभवन में आयोजित वसंतोत्सव के बारे में उत्कृष्ट जानकारी के साथ-साथ फोटोग्राफ्स को सुंदर तरीके से दर्शाया गया है। राज्यपाल ने इन पुस्तकों में योगदान देने वाले कार्मिकों एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने पुस्तक के प्रकाशन पर छात्रों, शिक्षकों एवं उद्यान विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह देखकर प्रसन्नता हुई कि कॉफी टेबल बुक में वसंतोत्सव के सौंदर्य, उल्लास और समरसता को अत्यंत सजीव रूप में प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में छात्रों द्वारा किए गए शोध, मौलिक लेखन और रचनात्मक प्रस्तुति ने इसे केवल एक दस्तावेज न बनाकर संवेदनाओं, स्मृतियों और सांस्कृतिक चेतना की अभिव्यक्ति बना दिया है।

उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग का योगदान केवल इस उत्सव के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि वह उत्तराखण्ड में फूलों की खेती, फलोत्पादन, सुगंधित पौधों के विस्तार, जैविक कृषि, मधुमक्खी पालन और पर्वतीय उद्यानिकी जैसे क्षेत्रों में सतत विकास हेतु प्रयासरत है। यह पुस्तक इन प्रयासों को जनमानस तक पहुँचाने का एक प्रभावी माध्यम बनेगी।

राज्यपाल ने कहा कि दून विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष की कॉफी टेबल बुक केवल एक सुंदर प्रस्तुति नहीं है, बल्कि यह शोध और रचनात्मक संवाद का माध्यम भी है। इस पुस्तक में छात्रों ने फूलों की खेती को एक संभावनाशील उद्योग के रूप में प्रस्तुत किया है, जो पर्वतीय क्षेत्रों में स्थायी आजीविका का आधार बन सकता है। उन्होंने इसके लिए मास कम्युनिकेशन विभाग के बच्चों की सराहना की।

-



उन्होंने कहा कि ये कॉफी टेबल बुक्स, आने वाली पीढ़ियों के लिए न केवल जानकारी का भंडार होगी, बल्कि प्रेरणा की भी पुस्तक बनेगी। यह रचना भविष्य के विद्यार्थियों को यह बताएगी कि किस प्रकार कला, तकनीक, प्रकृति और शोध को एक साथ जोड़ा जा सकता है।

इस अवसर पर सचिव एस एन पांडेय, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. रतन कुमार, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. हर्ष डोभाल, अरुण पाण्डेय, दीपक पुरोहित सहित उद्यान विभाग के अधिकारी व कर्मचारी और दून विश्वविद्यालय के छात्र मौजूद रहे।

Tags: breaking newslatest news

Related Posts

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Load More
Next Post
-

मुख्यमंत्री ने दिए शिक्षा में गुणात्मक सुधार के निर्देश

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved