Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मंत्री गणेश जोशी ने की मसूरी विकास कार्यों की समीक्षा, गढ़ी कैंट एसटीपी निर्माण व गढ़वाल सभा भवन भूमि आवंटन पर दिए निर्देश

by Rajendra Joshi
June 28, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून 28 जून। प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में पर्यटन विभाग एवं पेयजल निगम के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यो की समीक्षा की। जिसमें प्रमुख रुप से गढ़ी कैंट सीवर योजना में एसटीपी निर्माण के लिए अनापत्ति, मसूरी में गढ़वाल सभा भवन के लिए भूमि आवंटन जैसे प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा हुई।

-

काबीना मंत्री ने कहा कि गढ़ी कैंट सीवर योजना मसूरी विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है और एसटीपी निर्माण के लिए अनापत्ति जारी की जाए ताकि योजना का धरातल पर कार्य प्रारम्भ हो सके। इसी प्रकार, मसूरी में गढ़वाल सभा भवन निर्माण के लिए दो करोड़ की धनराशि दिये जाने की घोषणा के क्रम में कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को भूमि तलाशने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गढ़वाल सभा के प्रतिनिधियों की मांग के अनुरुप मुख्यमंत्री धामी द्वारा घोषणा की गयी है और वित्तीय सहयोग के तौर पर एमडीडीए द्वारा भवन निर्माण करवाया जाऐगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को दोनों प्रकरणों पर तत्काल सकारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

बैठक में पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल, पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान, एसई मिशा सिन्हा, मसूरी नगरपालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मनमोहन सिंह मल्ल, विष्णु प्रसाद गुप्ता सहित कई अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags: breaking newslatest newsकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

मानस खंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में आधा दर्जन कोर्स शुरू करने की तैयारी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved