Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

रोहित नेगी हत्याकांड में परिजनों से उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा

by Rajendra Joshi
June 5, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी न हुई तो करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन

देहरादून, 5 जून 2025: उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के महासचिव और मूल निवास, भू-कानून संघर्ष समिति के संस्थापक संयोजक मोहित डिमरी ने आज सहसपुर के तिलवाड़ी में गोली लगने से मारे गए रोहित नेगी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान रोहित के पिता ने गहरे दुख और आक्रोश के साथ कहा, “जो मेरे बेटे के साथ हुआ, वह किसी और के साथ नहीं होना चाहिए। अगर उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून होता, तो ऐसी घटनाएं नहीं होतीं। अपराधी बेखौफ हैं, क्योंकि उन्हें कानून का कोई डर नहीं है।”

इस मौके पर मोहित डिमरी ने चेतावनी दी कि यदि हत्यारे को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा। उत्तराखंड के लोग सुरक्षित नहीं हैं। हर रोज यहां के लोग मारे-पीटे जा रहे हैं। उत्तराखंड अपराधियों की शरणस्थली बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के अंदर क़ानून का भय नहीं दिखता। जंगलराज चल रहा है।

-

मुलाकात में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के पछवादून जिलाध्यक्ष निरंजन चौहान ने कहा कि जल्द अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो उत्तराखंड के पूर्व सैनिक और आम जनता लामबंद होगी। जब तक रोहित नेगी को न्याय नहीं मिलता, तब तक हम लोग चैन से नहीं बैठेंगे। सरकार को तुरंत सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

इस मौके पर पूर्व जिला खेल अधिकारी राकेश रावत, पूर्व खंड विकास अधिकारी भगवती प्रसाद जुयाल, पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह गुसाईं, दिल बहादुर खत्री और कमल खड़का भी मौजूद थे।

Tags: breaking newsdehradunlatest news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

मुख्यमंत्री ने किया फिल्म गौदान की पुकार की शूटिंग का शुभारम्भ

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved