Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी 11 मई से बदरी-केदार भ्रमण पर

by Rajendra Joshi
May 9, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • भगवान बदरीविशाल एवं केदारनाथ के दर्शन एवं यात्रा व्यवस्थाओं/बीकेटीसी विश्राम गृहों एवं कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे

देहरादून / रूद्रप्रयाग/ ज्योर्तिमठ/ गोपेश्वर: 9 मई। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी 11 मई से श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम दर्शन सहित यात्रा व्यवस्थाओं / यात्रा मार्गों पर बीकेटीसी के यात्री विश्राम गृहों का निरीक्षण करेंगे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बीकेटीसी अध्यक्ष 11 मई रविवार प्रात: को सर्वप्रथम तीर्थनगरी ऋषिकेश स्थिति मंदिर समिति के चंद्रभागा एवं रेल्वे रोड स्थित मंदिर समिति के चेला चेतराम यात्री विश्राम गृह की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसी दिन देवप्रयाग एवं डालमिया यात्री विश्राम गृह श्रीनगर, कलियासौड़- धारी देवी सहित रूद्रप्रयाग यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण करेंगे। 11 मई को बीकेटीसी अध्यक्ष उखीमठ पहुंचेगे तथा लोकनिर्माण विभाग गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।12 मई सोमवार को उखीमठ स्थिति श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में दर्शन पूजा-अर्चना करेंगे साथ ही उखीमठ स्थिति कोठा भवन के जीर्णोद्धार कार्यो का निरीक्षण करेंगे। इसी दिन 12 मई को बीकेटीसी अध्यक्ष गुप्तकाशी पहुंचेंगे तथा श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में दर्शन पश्चात यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण करेंगे। दोपहर बाद इसी दिन 12 मई को बीकेटीसी अध्यक्ष श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचेंगे तथा यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा तथा निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे एवं रात्रि विश्राम केदारनाथ में होगा।

-

13 मई मंगलवार को बीकेटीसी अध्यक्ष केदारनाथ धाम से वापस गुप्तकाशी पहुंचेंगे तथा श्री काली माई मंदिर कालीमठ दर्शन तथा विश्राम गृह का निरीक्षण करेंगे। इसी दिन वह गोपेश्वर स्थिति लोकनिर्माण गृह विश्राम गृह में रात्रि विश्राम हेतु पहुंचेंगे।

14 मई बुधवार को बीकेटीसी अध्यक्ष यात्री विश्राम गृह चमोली,पीपलकोटी, ज्योर्तिमठ स्थित यात्री विश्राम गृहों का निरीक्षण करेंगे।साथ ही श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तमठ में दर्शन पूजन पश्चात इसी दिन 14 मई को श्री रात्रि विश्राम हेतु बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे।

बीकेटीसी अध्यक्ष 14 मई शाम को बदरीनाथ धाम पहुंचने के पश्चात भगवान बदरीविशाल की शायं कालीन आरती में शामिल होंगे।

15 मई गुरूवार को बीकेटीसी अध्यक्ष भगवान बदरीविशाल की प्रातः कालीन महाभिषेक पूजा में शामिल होंगे तथा श्री बदरीनाथ धाम में निर्माण कार्यों तथा यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।
15 मई को बीकेटीसी अध्यक्ष श्री बदरीनाथ धाम से वापस देहरादून पहुंचेगे।

बीकेटीसी अध्यक्ष के भ्रमण निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल तथा यात्रा मार्ग भ्रमण में अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी,निजी सचिव अजय जी,निजी सचिव प्रमोद नौटियाल,मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ भी मौजूद रहेंगे।

Tags: bktcbreaking newslatest news

Related Posts

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

Load More
Next Post
-

केदारनाथ धाम में आपरेशन सिंदूर के उपलक्ष्य तथा भारती सेना के लिए विशेष पूजा रूद्राभिषेक।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved