Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Uttarakhand : स्पोटर्स लिगेसी पॉलिसी जल्द लागू होगी : रेखा आर्या

by Rajendra Joshi
April 3, 2025
in खेल
0
-
ADVERTISEMENT
  • नेशनल गेम्स के बाद का लिगेसी प्लान तैयार
  • ट्रेनिंग के अलावा 1300 करोड़ के खेल ढांचे की देखभाल भी अकादमी करेंगी

देहरादून | जल्द ही हमारे प्रदेश में 23 खेल अकादमी वजूद में आने वाली हैं जो हर साल 920 एलीट एथलीट तैयार करेंगी जबकि हर अकादमी में 1000 वॉक इन एथलीट भी तैयारी कर सकेंगे। नेशनल गेम्स के दौरान सरकार ने जिस लिगेसी प्लान की घोषणा की थी उसकी रुपरेखा तैयार कर ली गयी है।

बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्या के कैंप कार्यालय में खेल विभाग के अ​​धिकारियों के साथ आयोजित बैठक में इस पर चर्चा की गयी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नेशनल गेम्स की तैयारी के समय प्रदेश में खेल के बुनियादी ढांचे में कुल 517 करोड रुपए की लागत से विभिन्न स्टेडियम तैयार किए गए थे। इसके अलावा राष्ट्रीय खेल कराने के लिए कुल 31 खेल विधाओं में तकरीबन 94 करोड रुपए की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल उपकरण भी खरीदे गए थे। इस सब को मिलाकर फिलहाल प्रदेश के खेल विभाग के पास लगभग 1300 करोड रुपए की परिसंपत्तियां जमा हो गई है इन सभी परिसंपत्तियों की देखभाल और इनके संचालन के लिए यह लिगेसी प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न शहरों में कुल 23 खेल अकादमी बनाई जाएंगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन अकादमियों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुख्य कोच और जूनियर कोच तैनात होंगे। साथ ही स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट, फिजियोथैरेपिस्ट, कंडीशनिंग कोच, डाइट स्पेशलिस्ट और साइकाइटि्रस्ट भी तैनात किए जाएंगे । यह सभी प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं के लिए तैयार होने में मदद करेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि लिगेसी प्लान को जल्द से जल्द लागू करने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में विशेष सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, अजय अग्रवाल, संजीव पौरी आदि मौजूद रहे।

-

शुरू होगा फिट उत्तराखंड मूवमेंट

प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया अभियान से प्रेरणा लेकर उत्तराखंड में भी इसी तरह का फिट उत्तराखंड मूवमेंट शुरू करने की तैयारी है। इसे भी खेल विभाग के लिगसी प्लेन का हिस्सा बनाया गया है। इसमें दूर-दूर के गांव और कस्बों के लोगों को खेलों के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें नियमित रूप से खेलों में हिस्सा लेने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश भर के 18000 स्कूल कॉलेज के खेल मैदानों का इस्तेमाल किया जाने की योजना है। बताया गया है कि स्कूल टाइमिंग के बाद के घंटों में यहां खेलकूद की गतिविधियां आम जनता के लिए नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।

इतना है प्रदेश का खेल ढांचा

बहुउ‌द्देशीय हॉल -28

स्टैंडियम और मिनी स्टेडियम – 52

खेल के मैदानों और हॉलों की कुल संख्या – 155

शूटिंग रेंज की कुल संख्या-1

एथलेटिक ट्रैक (सिंथेटिक) की कुल संख्या – 5

पर्वतारोहण केंद्रों की कुल संख्या – 1

लॉन-बाल मैदानों की कुल संख्या – 1

एस्ट्रो टर्फ (हॉकी) की कुल संख्या – 2

जिम की कल संख्या – 55

वेलोड्रोम की कुल संख्या – 1

साहसिक प्रशिक्षण संस्थानों की कुल संख्या – 1

Tags: breaking newslatest newsRekha arya cabinet minister

Related Posts

-
उत्तराखंड

हॉकी की ‘हैट्रिक गर्ल’ को राष्ट्रपति भवन से आया निमंत्रण, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी वंदना कटारिया

-
उत्तराखंड

300 खिलाड़ियों पर भारी पड़ा 9 साल का बच्चा, शिवाय बने फीडे रेटिंग चैंपियन, कोरोना ने बना दिया चेस प्लेयर

-
खेल

CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में राजा मुथुपांडी ने भारत को दिलाया सिल्वर, शानदार प्रदर्शन जारी

-
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

Load More
Next Post
-

मैक्स हॉस्पिटल ने 31 वर्षीय महिला की बचाई जान, पहली बार ECMO का इस्तेमाल कर किया इलाज

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved