Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर लक्ष्यद्वीप पहुंचे शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत

by Rajendra Joshi
March 19, 2025
in शिक्षा/रोजगार
0
Cabinet Minister Dr. Dhan Singh Rawat

File Photo : Cabinet Minister Dr. Dhan Singh Rawat

ADVERTISEMENT
  • विभागीय टीम के साथ अगाती द्वीप के विभिन्न स्कूलों का किया भ्रमण

लक्ष्यद्वीप/देहरादून, 19 मार्च 2025 | सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपनी विभागीय टीम के साथ लक्ष्यद्वीप के चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर है। अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने आज अगाती द्वीप के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण किया और वहां की शैक्षणिक प्रणाली, शिक्षण पद्धति और बुनियादी ढांचे का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालयों में जाकर प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से ंसंवाद कर शिक्षा की गुणवत्ता एवं नवाचार पर विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने छात्र-छात्राओं से मिलकर उनके पठन-पाठन को लेकर वार्तालाप किया।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के तहत लक्ष्यद्वीप के शैक्षणिक भ्रमण पर गये प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह आगामी 22 मार्च तक लक्ष्यद्वीप के दौरे पर है। जहां वह अपनी विभागीय टीम के साथ लक्ष्यद्वीप के शिक्षा मॉडल का अवलोकन कर शिक्षा में नवाचार, शैक्षिक तकनीकी, शिक्षक प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन प्रणाली को समझेंगे।

अपने चार दिवसीय दौरे के पहले दिन आज उन्होंने अगाती द्वीप के राजकीय सीनियर सेकेण्डरी स्कूल एवं राजकीय जूनियर बेसिक स्कूल का भ्रमण किया। जहां उन्होंने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों से मिलकर विद्यालयों में लागू शैक्षणिक प्रणाली, शिक्षण पद्धति, पाठ्यक्रम, बुनियादी ढ़ांचे सहित विद्यालयों में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके पठन-पाठन व शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जाना। डॉ. रावत ने बताया कि लक्ष्यद्वीप का शिक्षा मॉडल पर्यावरणीय संवेदनशीलता और सामुदायिक भागीदारी के दृष्टिकोण से प्रेरणादायक है। उन्होंने यहां की शिक्षा प्रणाली में तकनीक उपयोग और स्थानीय संसाधनों के बेहतर समन्वय की सराहना की और कहा कि यहां के शिक्षा मॉडल के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को उत्तराखंड की शिक्षा नीति में शामिल करने पर विचार किया जायेगा। डॉ. रावत ने कहा कि यह शैक्षणिक भ्रमण उत्तराखण्ड और लक्ष्यद्वीप के बीच शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देगा, जिससे प्रदेश की शिक्षा प्रणाली को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।

इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालयी शिक्षा सचिव रविनाथ रमन, निदेशक एससीईआरटी अजय नौरियाल, अपर निदेशक पदमेन्द्र सकलानी, मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर गजेन्द्र सिंह सोन, स्टॉफ ऑफिसर एसएमएसए भगवती प्रसाद मंदोली, प्रवक्ता एससीईआरटी भुवनेश्वर प्रसाद पंत तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बागेश्वर के प्रधानाध्यापक ख्याली दत्त शर्मा आदि विभागीय अधिकारी भी शामिल हैं।

Tags: breaking newscabinet minister dhan singh rawatlatest news

Related Posts

-
शिक्षा/रोजगार

CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

-
शिक्षा/रोजगार

नीट पेपर लीक 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की मास्टर्स एवं पीएच.डी. प्रवेश परीक्षाएँ संपन्न, कुल 81.29 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

Load More
Next Post
-

Dehradun: मुख्य सचिव ने सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का किया शुभारम्भ

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved