Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने खेली फूलों की होली

by Rajendra Joshi
March 11, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून। लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण के शानदार लोकनृत्य और लोकगीतों के बीच उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने जमकर फूलों की होली खेली और एक दूसरे को रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं दी।
उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने रविवार को होली मिलन समारोह एवं पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन कचहरी के नजदीक इंजीनियर्स संघ के भवन में किया।
महासंघ के प्रदेश सचिव सुभाष कुमार के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध स्तम्भकार और पूर्व राज्यसभा सदस्य तरूण विजय तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात इंदु ममगाई के नेतृत्व में हंसा सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा गढवंदना के साथ ही होली के लोकगीतों और लोक नृत्य की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां दी। राधा-कृष्ण की शानदार लोकनृत्य प्रस्तुति के बीच ही समारोह में मौजूद महासंघ के सदस्यों और मेहमानों ने जमकर फूलों की होली खेली और एक दूसरे को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी ।इससे पहले महासंघ की ओर कार्यक्रम में पधारे मुख्य वक्ता, मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध स्तम्भकार और पूर्व राज्यसभा सदस्य तरूण विजय ने होली मिलन समारोह के लिए आयोजकों बधाई दी और कहा कि देश के वर्तमान दौर में पत्रकारों को प्रह्लाद की भूमिका का निर्वाह करते हुए अपनी कलम से दानवी शक्तियों को खत्म करने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शौर्य और पराक्रम दिखाने का समय है। भारत के तीन ओर से और भीतर से कुछ दानवी शक्तियां देश को खोखला करने में लगी है। पत्रकारों को ऐसी दानवी ताकतों को पहचानने और उजागर करने का काम करना चाहिए।

-

मुख्य अतिथि देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम आयोजकों को बधाई दी। कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथियों सूचना विभाग के महानिदेशक वंशीधर तिवारी, वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी और अखिल भारतीय राष्ट्रीय गोरखा मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष कैप्टन जेबी कार्की, अधिवक्ता और सीआईएमएस और यूएचआईएमटी ग्रुप आफ कालेज के चेयरमैन ललित जोशी, गूंज सोसायटी की निदेशक डा सोनिया आनंद रावत, मिस उत्तराखण्ड-2024 सुश्री तान्या सिंह ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए सभी को होली त्योहार की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पत्रकार व कवि वीरेंद्र डंगवाल “पार्थ” ने देशभक्ति और होली से जुडे मुक्तक और कविता का शानदार पाठ करके वाहवाही लूटी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डा सोनिया आनंद रावत ने भी अपनी सुरीली आवाज में लता मंगेशकर के दो गीत सुनाकर वाहवाही लूटी।

तत्पश्चात कार्यक्रम में महासंघ अध्यक्ष निशीथ सकलानी और पदाधिकारियों द्वारा हंसा सांस्कृतिक ग्रुप के कलाकारों, हंसा ग्रुप की अध्यक्ष इंदु ममगाई, लोक गायक मुकेश और मंजू सुंदरियाल और कार्यक्रम आयोजन में लगी टीम के संयोजक सुभाष कुमार, महासंघ जिलाध्यक्ष कैलाश सेमवाल, जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियों से लुभाने वाले नन्हें-मुन्ने बच्चों को भी उपहार देकर उनका हौसला बढाया गया।
कार्यक्रम के अन्त में महासंघ के अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने महासंघ की गतिविधियों के बारे में बताते हुए सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी पत्रकार हरीश कोठारी, पत्रकार कल्याण कोष समिति सदस्य डा वीडी शर्मा, अरूण कुमार मोगा, ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार एस.के. विरमानी, महासंघ के सदस्य
नरेश रोहिला, दीपक गुंसाई, राजीव मैथ्यू, सुशील चमोली, राकेश शर्मा, राकेश भट्ट, राजेन्द्र सिरारी, राजेश बहुगुणा, राजीव शर्मा, सत्येन्द्र, यशराज आनंद, सुश्री टीना वैश्य, श्रीमती अनुराधा शर्मा, भारती रानी, हेमेंद्र मलिक, विनोद मंमगाई, जगमोहन मौर्य, आशीष नेगी, विपुल पाण्डेय, कमलेश मिश्रा, जितेन्द्र राजौरी, गिरीश भट्ट, शादाब त्यागी, दीवान सिंह राणा, धन सिंह बिष्ट, पंकज मिश्रा, सोनू सिंह, पवन दीक्षित, राजेश पाण्डेय, प्रेम पंचौली, शिव शंकर कुशवाहा, राजेन्द्र जोशी, हेमन्त शर्मा, आशीष रमोला, श्याम भट्ट, भुपेंद्र भट्ट, मोहन चंद शाह,शिवम भट्ट, प्रदीप नेगी, स्वप्निल सिन्हा, ओमीपाल, विनीत गुप्ता, कुसुम गुप्ता, अरुण आसमंड आदि के साथ ही पत्रकार सदस्यों के परिजन भी मौजूद रहे। समारोह का संचालन महासंघ के जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट ने किया।

Tags: breaking newslatest news

Related Posts

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Load More
Next Post
-

श्री केदारनाथ धाम शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved