Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

हमारे खिलाड़ियों ने बनाया राष्ट्रीय खेलों को भव्य, समापन कार्यक्रम भी होगा शानदार : रेखा आर्या

by Rajendra Joshi
February 12, 2025
in खेल
0
-
ADVERTISEMENT
  • खेल मंत्री ने समापन समारोह कार्यक्रम की समीक्षा की
  • प्रदेश के सभी मेडल विनर को समारोह में आमंत्रित करने के निर्देश

हल्द्वानी 12 फरवरी: खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया है। बुधवार को उन्होंने काठगोदाम सर्किट हाउस में उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर समापन समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया। खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी मेडल विनर को समापन समारोह में शामिल किया जाए।

बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय खेलों को उच्च स्तरीय सुविधाओं वाला आयोजन बनाने के हर संभव प्रयास किया और इसमें सफलता भी मिली है लेकिन सही अर्थों में हमारे एथलीट्स के प्रदर्शन ने इस आयोजन को भव्य बना दिया है। खेल मंत्री ने कहा कि खेल स्पर्धाएं खत्म होने में थोड़ा ही समय बचा है और हमारे प्रदेश की टीम का पदक तालिका में ऐतिहासिक रूप से छठे या सातवें नंबर पर रहना हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी योगेंद्र सिंह, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, जिलाधिकारी नैनीताल वंदना चौहान, एसएसपी नैनीताल पीएस मीणा वह अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नेशनल गेम्स के अब तक के सफर की दिखेगी झलक

समापन समारोह में एक विशेष प्रस्तुति दी जाएगी जिसमें खेल शुरू होने से लेकर अब तक की पूरी झलक दिखेगी। इसमें प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियां भी शामिल की जाएगी। इसके अलावा इन राष्ट्रीय खेलों में जिन खिलाड़ियों ने अपने इवेंट्स में नेशनल रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं उन सभी को सम्मानित किया जाएगा।

सटीक टाइमिंग के साथ होगा फुल ड्रेस रिहर्सल

समापन समारोह जिस समय शुरू होगा उससे एक दिन पहले ठीक उसी समय से प्रोग्राम का फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा। बैठक में अधिकारियों ने खेल मंत्री को बताया कि अगर फुल ड्रेस रिहर्सल में कोई छोटी-मोटी कमी सामने आती है तो उसे तुरंत सुधार लिया जाएगा

योगासन के एशियन गेम्स में शामिल होने का जश्न

खेल मंत्री रेखा आर्या ने विशेष रूप से निर्देशित करके समापन समारोह के दौरान कुछ मिनट के लिए योगासन के प्रदर्शन को भी शामिल करने के लिए कहा है। खेल मंत्री का कहना था कि हमारा परंपरागत खेल योगासन अब एशियन गेम्स में भी एक इवेंट के तौर पर शामिल होने जा रहा है। यह न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे भारत के लिए गौरव की बात है।इसलिए राष्ट्रीय खेल के समापन अवसर पर योगासन का विशेष प्रदर्शन किया जाना चाहिए।

Tags: breaking newsCabinet minister rekha aryalatest newsNational Game

Related Posts

-
उत्तराखंड

हॉकी की ‘हैट्रिक गर्ल’ को राष्ट्रपति भवन से आया निमंत्रण, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी वंदना कटारिया

-
उत्तराखंड

300 खिलाड़ियों पर भारी पड़ा 9 साल का बच्चा, शिवाय बने फीडे रेटिंग चैंपियन, कोरोना ने बना दिया चेस प्लेयर

-
खेल

CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में राजा मुथुपांडी ने भारत को दिलाया सिल्वर, शानदार प्रदर्शन जारी

-
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

Load More
Next Post
-

National Game: कुश्ती तथा हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते सीएम धामी।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved