Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मिनी स्टेडियम और दो सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

by Rajendra Joshi
February 4, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • घर घर में खिलाड़ी तैयार करना है मकसद : रेखा आर्या

रानीखेत/सोमेश्वर 4 फरवरी: मंगलवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रानीखेत और सोमेश्वर विधानसभा में एक मिनी स्टेडियम और दो सड़कों के निर्माण का शुभारंभ किया। इस मौके पर खेल मंत्री ने कहा कि वह इतनी खेल सुविधाएं जुटाना चाहती हैं जिससे प्रदेश में घर-घर में खिलाड़ी तैयार हो सके।

सुबह सबसे पहले कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सिलोर महादेव की भूमि पर राजकीय इंटर कॉलेज में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम के लिए स्थानीय लोगों और युवाओं को शुभकामनाएं दी और उनसे संवाद किया। इस मौके पर मौजूद स्कूली बच्चों और अभिभावको से खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह मिनी स्टेडियम बनने के बाद सिलोर महादेव की भूमि पर घर-घर से खिलाड़ी निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने की सारी तैयारी पहले ही कर दी है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पहले पर्वतीय क्षेत्रों में आम लोगों की तरफ से जिस तरह सड़क, स्कूल और अस्पताल बनाने की मांग की जाती थी अब उसी तरह युवा जगह-जगह स्टेडियम बनाने की मांग कर रहे हैं। खेलों की प्रति ऐसी जागरूकता निश्चित रूप से देवभूमि को खेल भूमि बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

-

इस अवसर पर रानीखेत कार्यकारी जिला अध्यक्ष दीप भगत, जिला मंत्री कन्नू शाह, कुमाऊं संयोजक विमला रावत, मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी आदि मौजूद रहे।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने अल्मोड़ा के विधान सभा क्षेत्र सोमेश्वर के विकास खण्ड ताड़ीखेत में द्वारसों से काकडीघाट मोटर मार्ग (अल्मियाकाण्डे से देहोली प्रभाग) में सड़क के डामरीकरण और मेन्टेनन्स कार्य शुभारम्भ किया, करीब 18.025 किमी लंबी इस सडक पर इस काम में 403.19 लाख की लागत आएगी। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने काकड़ीघाट से शीतलाखेत मोटर मार्ग (सुनियाकोट मटीला प्रभाग) में पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य का भी शुभारम्भ किया। 15.410 कि.मी. लंबी सडक की स्वीकृत लागत 321.81 लाख है।

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इन सड़कों के बन जाने से क्षेत्र में निश्चित रूप से सुविधाएं बढ़ेगी। सड़क अच्छी होगी तो इससे रोजगार और आर्थिकी में भी सुधार होगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भुपाल सिंह परिहार, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल महामंत्री बालम सिंह करायत, बिशन सिंह कनवाल, जानकी ढौंढियाल, प्रीति गोस्वामी, हेमन्त आर्य, रमेश काण्डपाल आदि मौजूद रहे।

Tags: breaking newsCabinet minister rekha aryalatest news

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post

कैंप कार्यालय में दूर दराज से पहुंचे फरियादियों की जन समस्याएं सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved