Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

SGRRU JOB Utsav : छात्र छात्राओं को मिले लाखों के JOB ऑफर

by Rajendra Joshi
February 1, 2025
in शिक्षा/रोजगार
0
SGRRU JOB Utsav
ADVERTISEMENT
  • 200 छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट
  • 32 नामचीन कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए एसजीआरआरयू पहुंचीं


SGRRU JOB Utsav : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में शनिवार को जाॅब उत्सव-2025 का आयोजन किया गया। जाॅब उत्सव-2025 में फार्मास्यूटिकल, आई.टी., मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, आॅटोमाबाइल, रियल एस्टेट, आईटीसी, एनआईआईटी, पतंजलि, ब्लैक एप्पल, विप्रो, एस्ट्रामाक्र्स, एक्रोक्नैक्स टैक्नोलाॅजी सहित 32 कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट किया। एक दिवसीय रोजगार मेले में एसजीआरआरयू के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। लगभग 200 छात्र-छात्राओं के कैंपस प्लेसमेंट हुए। चयनित छात्र-छात्राओं को लाखों रुपये के पैकेज पर चयन हुआ। जॉब उत्सव में 900 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाया। यह एसजीआरआर विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट समन्वयक डाॅ मनीषा मैदुली ने दी।

-


शनिवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पटेल नगर कैंपस में जाॅब-उत्सव 2025 का शुभारंभ कुलपति प्रो. डाॅ कुमुद सकलानी व कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। नंदी फाउंडेशन के द्वारा रोजगार मेले में समन्वय एवम् सहयोग किया गया।


जॉब उत्सव की विशेषता यह रही कि नामचीन कंपनियों के एच.आर. विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार तैयारी की विस्तृत जानकारी भी मौके पर ही दी। तीन राउंड पर आधारित चयन प्रक्रिया में लिखित, प्रस्तुतिकरण एवम् साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित हुई। विभिन्न नामचीन कंपनियों के मानव संसाधन विभाग के विशेषज्ञों ने करियर चयन से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर सुझाव दिए व उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
रोजगार मेले को सफल बनाने में विश्वविद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल, इंडस्ट्री इंटरफेस सेल एवम प्लेसमेंट सेल का महत्वपूर्णं योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ आर.पी.सिंह, विश्वविद्यालय समन्वयक, सहित सभी विभागों के डीन सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags: breaking newslatest newsSGRRU

Related Posts

-
शिक्षा/रोजगार

CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

-
शिक्षा/रोजगार

नीट पेपर लीक 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की मास्टर्स एवं पीएच.डी. प्रवेश परीक्षाएँ संपन्न, कुल 81.29 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

Load More
Next Post
File Photo: Cabinet minister Satpal Maharaj

Budget 2025: विकसित एवं समृद्ध भारत का बजट: महाराज

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved