Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

युवा सपनों की तासीर बदलेगा केन्द्रीय बजटः डॉ. धन सिंह रावत

by Rajendra Joshi
February 1, 2025
in देहरादून
0
Cabinet Minister Dhan Singh Rawat

Cabinet Minister Dhan Singh Rawat

ADVERTISEMENT
  • 50 हजार अटल टिंकरिंग लैब बढ़ायेंगी वैज्ञानिक सोच का दायरा
  • कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने जताया प्रधानमंत्री व केन्द्रीय वित्त मंत्री का आभार

देहरादून | सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि यह बजट युवाओं के सपनों की तासीर बदलेगा। उन्हेंने कहा कि केन्द्रीय बजट में नौनिहालों में वैज्ञानिक चेतना के प्रसार के लिये सरकारी विद्यालयों में 50 हजार अटल टिंकरिंग लैब बनाने का प्रावधान किया है। जिसका लाभ राज्य के युवाओं को भी मिलेगा। डॉ. रावत ने इस सर्वसमावेशी बजट के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।

डॉ. रावत ने कहा कि बजट में जिज्ञासा, नवाचार और युवा मस्तिष्कों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिये कई प्रावधान किये गये हैं। उन्होंने कहा कि भारतनेट परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी माध्यमिक विद्यालयों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोडा जायेगा। जिसका फायदा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को मिलेगा। आगामी पांच वर्षों में सरकारी स्कूलों में 50 हजार अटल टिंकरिंक लैब स्थापित किये जायेंगे। विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा में छात्र-छात्राओं को भारतीय भाषाओं की डिजिटल पुस्तक उपलब्ध कराने के लिये भारतीय भाषा पुस्तक परियोजना का कार्यान्वयन किया जायेगा। इसके साथ ही बजट में 500 करोड़ रूपये के कुल परिव्यय से शिक्षा हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता संबंधी उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित किया जायेगा। नौजवानों के कौशल को बेहतर करने के लिये पांच नेशनल सेंटर स्थापित करने का प्रावधान भी इस बजट में किया गया है। यहां ग्लोबल विशेषज्ञों की मदद से कौशल क्षेत्र में काम किया जायेगा ताकि छात्र अपने हुनर को निखार सकेंगे।
डॉ. रावत ने कहा कि शिक्षा में व्यापक सुधार, नवाचार, शोध और एआई को बढ़ावा देने के लिये बजट में चौतरफा प्रावधान किये हैं। राज्य के युवाओं को इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिये विभागीय अधिकारियों को केन्द्रीय बजट के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि प्रदेश के नौजवानों को बेहतर शिक्षा मुहैया की जा सके और उन्हें शोध प्रवृत्ति, नवाचार और एआई तकनीक की ओर अग्रसर किया जा सके।

Tags: breaking newscabinet minister dhan singh rawatlatest news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

New Delhi : करोलबाग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय में बैठकर आगामी रणनीतियों पर चर्चा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved