Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीदो के घरों में तिरंगा झण्डा लगाते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

by Rajendra Joshi
August 14, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

-


रुद्रपुर 14 अगस्त 2022 शनिवार। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किच्छा स्थित जवाहर नगर में पहुंचकर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदो के घरों में तिरंगा झण्डा लगाया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद मेजर अजय उप्रेती (सेना मेडल) और शहीद नायब सूबेदार माधवानंद के आवास जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनायें संचालित की जा रही हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार शहीद और शहीदों के परिजनों के सम्मान में निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी से इस महाअभियान में अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

समाजसेवी रजनीश पांडेय द्वारा चलाए जा रहे स्वयं सुरक्षा अभियान में अपने एक माह का वेतन दिए जाने की घोषणा सैनिक कल्याण मंत्री ने की। विदित हो कि सेना के वो जवान जो युद्द में घायल या शहीद हो जाते हैं, उनके परिजनो को सहयोग करने के उदेश्य से यह मुहिम चलाई जा रही है।

कार्यक्रम में भाजपा ज़िलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन धपोला, सहित कई पूर्व सैनिक एवं शहीदों के परिजन उपस्थित रहे।

Tags: “ हर घर तिरंगा”आजादी का अमृत महोत्सवज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन धपोलापूर्व विधायक राजेश शुक्लाभाजपा ज़िलाध्यक्ष विवेक सक्सेनाशहीद मेजर अजय उप्रेती (सेना मेडल)सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

राज्यपाल ने किया आईटीबीपी की वॉकथॉन का फ़्लैग ऑफ़

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved