Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के आचार्य रामदेव सभागार का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
December 12, 2024
in शिक्षा/रोजगार
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 12 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर रोड़ स्थित कन्या गुरुकुल महाविद्यालय देहरादून में टी.एच.डी.सी. इण्डिया लि० के सहयोग से विद्यालय के सौन्दर्यकरण और कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के आचार्य रामदेव सभागार (लागत ₹19.72 लाख) का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश ने कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्रा अंशिका (अनाथ) को भी गोद लिया और छात्रा के पठन पाठन और भरण पोषण का जिम्मा भी लिया।

-


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण करने वाले शिष्य व शिष्याओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए देते हुए कहा कि गुरूकुल की पठन-पाठन की विधि नियमानुसार शिष्यों को ब्रह्मचर्य जीवन व्यतीत करना होता है। यहां वेद, संस्कृत साहित्य तथा आंग्लभाषा के साहित्य का अध्ययन करना भी आवश्यक होता है और साथ-साथ सब आधुनिक विधाओं को पढ़ने का माध्यम हमारी मातृभाषा “हिन्दी” होती है। गुरुकुल अध्ययनरत शिष्यों को में नित्य व्यायाम, सन्ध्या आदि करना आवश्यक होता है और सभी को गुरुकुल में ही निवास करना होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग नारी कल्याण का युग है। वही राष्ट्र प्रगतिशील कहा जा सकता है, जहां नारी शिक्षित हो। उन्होंने कहा कि आज बेटियों को पढ़ाने और बढ़ाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उन्होंने टी०एच०डी०सी० का आभार भी जताया और बधाई दी।

-


इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुश्री संतोष, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद योगेश घाघट, महेश नांगिया सहित शिक्षकगण छात्राएं उपस्थित रही।

Tags: breaking newslatest newsकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
शिक्षा/रोजगार

CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

-
शिक्षा/रोजगार

नीट पेपर लीक 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की मास्टर्स एवं पीएच.डी. प्रवेश परीक्षाएँ संपन्न, कुल 81.29 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

Load More
Next Post
-

डीएम के जनता दर्शन कार्यक्रम से बढ रही लोगों में न्याय की आस, त्वरित मिल रहा है समाधान

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved