Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरविंद मेनन तथा अन्य पदाधिकारीगण।

by Rajendra Joshi
September 11, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

श्री बदरीनाथ / केदारनाथ धाम: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तमिलनाडु राज्य प्रभारी अरविंद मेनन तथा अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी आज भगवान श्री बदरीविशाल एवं श्री केदारनाथ जी के दर्शन को पहुंचे।
पहले राष्ट्रीय पदाधिकारी आज प्रात: केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। हैलीपेड पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )तथा तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया।हैलीपेड से राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने केदारनाथ मंदिर पहुंच कर भगवान केदारनाथ के दर्शन किये तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की।

-

पूजा के बाद केदारनाथ मंदिर प्रभारी/ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।
इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी,कुलदीप धर्म्वाण, विक्रम रावत,ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम दर्शन के पश्चात आज बुधवार पूर्वाह्न को भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरविंद मेनन श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। जहां बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया।दर्शन पूजा-अर्चना के बाद बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।
दोनों धामों के दर्शन के पश्चात राष्ट्रीय पदाधिकारी दोपहर बाद देहरादून को रवाना हो गये।

Tags: bktcbreaking news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

सीएम ने बरसात के बाद प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved