Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उमेश अग्रवाल फाउंडेशन और एलोरास मेल्टिंग मोमेंट्स के प्रोजेक्ट छांव में जुटे बड़ी संख्या में दूनवासी

by Rajendra Joshi
July 7, 2024
in देहरादून
0
Breaking News with Dev Bhoomi Samiksha
ADVERTISEMENT
-

देहरादून को फिर से हराभरा बनाने के लिए उमेश अग्रवाल फाउंडेशन और एलोरास मेल्टिंग मोमेंट्स ने “प्रोजेक्ट छांव” के अंतर्गत रविवार को बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया। राजकीय पॉलिटेक्निक के पास, नाला पानी रोड, आमवाला, देहरादून शहर में लगभग 11 हजार से अधिक पौधे रोपे गए। इससे पहले इन संस्थाओं ने दून के विभिन्न इलाकों में तुलसी के 15 हजार पौधे बांटे। वहीं, इस पौधारोपण को जारी रखने तथा लगाए गए सभी पौधों की पांच साल तक देखभाल करने का निर्णय लिया गया है। 

दून में इस साल तापमान पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ। इस समस्या का समाधान शहर को हरियाली का आवरण पहनाकर ही दूर किया जा सकता है। इसी सोच के साथ उमेश अग्रवाल फाउंडेशन और एलोरास ने “प्रोजेक्ट छांव” के संचालन का निर्णय लिया। इस अभियान में शहरवासियों को आमंत्रित किया गया था। 

इस अवसर पर अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही, प्रोजेक्ट छांव का थीम सॉंग लांच किया गया। वृहद पौधारोपण अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजक संस्थाओं ने जानकारी दी कि इस पहल से न केवल शहर की हरियाली बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस छोटी सी पहल से हम अपने शहर को और बेहतर और स्वच्छ-सुंदर बना सकते हैं। इस अभियान में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है।

प्रोजेक्ट छांव की पहल को रायपुर विधायक उमेश शर्मा, राज्य मंत्री ज्योतिप्रसाद गैरोला, देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, प्रमुख व्यवसायी अनिल गोयल सहित शहर के बड़ी संख्या में लोगों का सहयोग मिला।

इस पहल को क्रिएटिव माइंड्स, ओहो रेडियो, रेड एफ एम, डिस्कवर मैगज़ीन, द गढ़वाल पोस्ट, द मैड फाउंडेशन, इनटू द फ्यूचर और ज़टपट डिलीवरी ने सहयोग दिया।

Tags: bjpbreaking newsChawlatest newsplantationUmeshsgarwal

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved