Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

एशियन योगासन चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मैडल जीतने पर नि. मेयर अनिता ममगाईं ने शिवम गोस्वामी को किया सम्मानित

by Rajendra Joshi
July 1, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

हमारे यहाँ टेलेंट की कमी नहीं है, शिवम ने योगनगरी के साथ देश का नाम रोशन किया, युवा लें इनसे प्रेरणा : अनिता ममगाईं

ऋषिकेश : सोमवार को वार्ड संख्या 6 में नि. मेयर अनिता ममगाईं ने योगाचार्य शिवम गोस्वामी को सम्मानित किया। अनिता ममगाईं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी। शिवम ने दुबई में आयोजित एशियन योगासन चैम्पियनशिप में अलग अलग वर्गों में दो स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। शिवम् ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दो गोल्ड मैडल जीते हैं। इस प्रतियोगिता में लगभग 25 देशों ने प्रतिभाग किया था। इस अवसर पर अनिता ममगाईं ने कहा हमारे यहाँ टेलेंट की कमी नहीं है।

-

बस युवाओं को अपना हुनर दिखाने के लिए सही प्लेटफार्म मिलना चाहिए। ऐसे में शिवम ने अपने बलबूते तीर्थ नगरी, योग नगरी के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है। योग से हर कोई स्वस्थ रहता है। प्रतिदिन एक घण्टे कम से कम योग करना चाहिए। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से पूरे विश्व में योग पहुचा है। हर देश योग कर रहा है। अभी कुछ दिन पहले 21 जून को पूरे विश्व ने योग दिवस मनाया। ऐसे में योग की राजधानी से शिवम जैसे युवा देश दुनिया में योग का प्रचार प्रसार करने में आगे रहेंगे और महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, ऐसी में अपेक्षा करती हूँ। पूरे उत्तराखंड वासियों के लिए गर्व की है बात शिवम ने दो दोल्ड मैडल जीते हैं। शिवम् ऋषिकेश के अदर्श ग्राम के रहने वाले हैं। इससे पहले भी वह कई प्रतियोगिता में देश का नेतृत्व कर चुके हैं और मैडल हासिल कर चुके हैं। योगा वर्ल्ड कप में दो बार और अन्तराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में एक बार स्वर्ण पदक जीता है। वे नेशनल योगासन कोच भी हैं। शिवम् ने इस बार स्वर्ण पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत की थी। उनके इस उपलब्धि से उनके परिजन भी खुश हैं। इस अवसर पर नि. पार्षद चेतन चौहान मौजूद रहे।

Tags: Anita Mamgain

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

मंत्री गणेश जोशी ने हरेला पर्व पर वृक्षारोपण के संबंध में ग्राम्य विकास और उद्यान विभाग की संयुक्त बैठक।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved