Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

सुभारती अस्पताल ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 220 लोगो का हुआ नि:शुल्क परीक्षण

by Rajendra Joshi
March 17, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

आज दिनांक 17 मार्च 2024 को गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध डॉ० के०के०बी०एम० सुभारती अस्पताल द्वारा शर्मा फार्म हाउस, जीवनगढ़ (विकास नगर) में क्षेत्रवासियों लिए एक विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सुभारती अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने लगभग 220 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया ।

-


कैम्प का नेतृत्व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ० रवि कंसल द्वारा किया गया तथा चिकित्सकों की टीम में महिला चिकित्सक डॉ० आयुषी खोकर भी शामिल रही ।
नेत्र रोग विभाग के तकनीशियन श्रीमती पूजा द्वारा मरीजों की नि:शुल्क आँखों की जांच भी की गई। चिकित्सकों ने सभी को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी तथा शीत ऋतु में बदलते मौसम से होने वाले रोगों से बचाव हेतु उपाये बताए। ज्यादातर लोगों को बुखार एवं सर्दी-खांसी-जुखाम-गला दर्द की शिकायत मिली। क्षेत्रवासियों में नेत्र संबंधी समस्या भी पाई गईं । उच्चस्तरीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज हेतु मरीजों को सुभारती अस्पताल संदर्भित किया गया ।


शिविर के आयोजन में अस्पताल के प्रचार एवं मार्केटिंग प्रमुख एवं सहयाक आचार्य डॉ० प्रशान्त कुमार भटनागर का सहयोग रहा। नर्सिंग स्टाफ सुश्री आसमा परवीन, फिजियोथैरेपिस्ट सुश्री रिचा सुश्री रिया, फार्मेसिस्ट सुश्री कविता एवं श्री ज्ञानेंद्र, जनसंपर्क अधिकारी श्री सनी कुमार धीमान, श्री अश्विन शर्मा का सहयोग रहा ।
शर्मा फार्म हाउस के स्वामी मुकेश शर्मा जी द्वारा समस्त मेडिकल शिविर टीम का अभिनंदन किया गया । कैंप में राकेश शर्मा व सनी शर्मा भी शामिल रहे ।

Tags: breaking newslatest newsShubhartiHospitaluttarakhand

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

24 घंटे में लगभग 40 हजार भवनों से पोस्टर-बैनर हटाए: नमामि बंसल

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved