Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल ने बजट के लिए विभागीय अधिकारियों की थपथपाई पीठ

by Rajendra Joshi
March 1, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून | वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने वर्ष 2024-25 के बजट के लिए विभागीय अधिकारियों की पीठ थपथपाई है। साथ ही आगे भी सराहनीय कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। इसके अलावा मंत्री डॉ अग्रवाल ने बजट की सराहना करने पर नागरिकों का धन्यवाद भी किया है।

विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि बजट संतुलित और समावेशी बने, इसके लिए विभागीय अधिकारी दिन-रात कार्य करते है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की प्रशंसा कर कहा कि 89 हजार 230 करोड़ रूपये के बजट में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मंत्र रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म को ध्यान में रखकर संतुलित और समावेशी बजट बनाया गया है। इससे सशक्त उत्तराखंड बनाने की धामी सरकार की प्रतिबद्धता में सफलता मिलेगी।

-

डॉ अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड का यह बजट जेंडर बजट है, जिससे विकास की गतिविधि बढ़ेगी। कहा कि सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया। जिसमें राज्य के हित धारकों के साथ संवाद तथा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रहे सुझावों का समावेश शामिल है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता समग्र विकास को लेकर है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का विजन है कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड देश के अन्य राज्यों की तुलना में श्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में शामिल हो, इस दिशा में भी यह बजट कामगार साबित होगा।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, अपर सचिव सी रविशंकर, बजट अधिकारी मनमोहन मैनाली, बजट सलाहकार लक्ष्मी नारायण पंत आदि उपस्थित रहे।

Tags: वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी का नव चयनित ग्राम विकास अधिकारी के अभ्यर्थियों ने जताया आभार।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved