Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

आज अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित महानगर के 18 प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह संयोजकों का परिचय बैठक एवं स्वागत हुआ ।

by Rajendra Joshi
February 29, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

आज भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित महानगर के 18 प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह संयोजकों का परिचय बैठक एवं स्वागत हुआ ।


महानगर अध्यक्ष द्वारा उनका भव्य स्वागत भी किया गया। इस शुभ अवसर पर महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष नें सभी संयोजक एवं सह संयोजक का स्वागत करते हुये कहा की भारतीय जनता पार्टी नें आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओें का उस समय सम्मान स्वागत किया जब भारत वर्ष राममय एवं मोदी मय की शंखनाद से गुंजायमान हो रहा है। आप सभी लोग सौभाग्यशाली हैं कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी के रूप में आपको कार्य करनें का शुभ अवसर मिला, मुझे आशा ही नहीं अपितु विश्वास भी है कि आप सभी लोग पुरानें कार्यकर्ता हैं संगठन की रिति निती के अनुसार कार्य करेंगे और आगमी लोकसभा चुनाव में अपनी अग्रणीय भूमिका निभायेंगे।

-

देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी नें 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प लिया है उसमें आप सभी की सहभागिता मील का पत्थर साबित होगी। भारतीय जनता पार्टी एक विचारों का संगठन है न की व्यक्ति विशेष का भारत को विश्वगुरू बनानें के संकल्प के साथ राष्ट्र प्रथम संगठन द्वितीय व्यक्ति अंतिम श्रेणी में आता है संगठन सर्वोपरी है इस विचारधारा के साथ हम और आप पार्टी में कार्य करते हैं और करते रहेगें।

कार्यक्रम में मुख्य आतिथि के रूप में निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा नें भी नवनियुक्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुये कहा की आप सबको ऐसे समय पर पार्टी नें पदों पर शुसोभित किया जिस समय पार्टी संगठन आज चरम सीमा पर है आप अपनें आपको गौरवांवित महसूस करेंगे की हम 2024 लोकसभा चुनाव में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश के मुख्यसेवक के रूप में पुनः स्थापित करनें का सौभाग्य होगा।

-

कार्यक्रम में महानगर के उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, संतोष सेमवाल, राजेन्द्र ढिल्लों, संध्या थापा, डाॅ बबीता सहोत्रा, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, विजेन्द्र थपलियाल, संकेत नौटियाल, देवेन्द्र पाल मोन्टी, संदीप मुखर्जी, राजेश काम्बोज, विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी, प्रदीप कुमार, आशीष शर्मा, रंजीत सेमवाल, सूरज चंद, शाकुल उनियाल, मनीष पाल महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागडी अनुसूचित मोर्चा विशाल कुमार, जनजाति मोर्चा बलदेव नेगी, मण्डल अध्यक्ष राहुल लारा, पंकज शर्मा, अजय शर्मा, रूद्रेश शर्मा, अंजू बिष्ट, सुमित पांडे, ज्योति कोटिया, प्रदीप रावत, प्रकाश बडोनी एवं प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह संयोजक की गरिमा मई उपस्थिति रही।

Tags: breaking newslatest news

Related Posts

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

Load More
Next Post
-

आज सचिव राधा रतूड़ी ने खेल विभाग की समीक्षा की

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved