Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

स्वच्छ और स्वस्थ दून के कर्म पथ पर निकले छात्र

by Rajendra Joshi
February 28, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

स्वच्छ दून स्वस्थ दून को धरातल पर उतारने के लिए छात्र अपने कर्म पथ पर निकल पड़े हैं और गली मोहल्ले स्कूल और बाज़ारों में सफाई अभियान को मुखर करते हुए रक्तदान महादान का बीड़ा भी उठा रहे हैं।


छात्रों का ये कारवाँ देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी से निकलकर अपने मज़बूत मंसूबों को बयान कर रहा है। मौका है सात दिनों तक चलने वाले एनएसएस विशेष कैम्प का, जिसके ज़रिये छात्र छह वर्गों में बंटकर माता बाला सुंदरी, भदराज सहित डाटकाली, टपकेश्वर, शाकुम्भरी देवी और सुरकंडा देवी में सफाई अभियान चला रहे हैं ताकि समाज को स्वच्छ और बेहतर स्वास्थ्य का सन्देश दे सकें। इसके अलावा विशेषज्ञ वार्ता के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग में एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉ तरुण पराशर ने ओटीसी चिकित्सा सम्बन्धी आवश्यक जानकारी छात्रों के साथ साझा की।

-

साथ ही, नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के खिलाफ आवाज़ उठाने का आह्वान किया गया और रैली निकालकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया गया। वहीं सुभारती हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें 70 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

सात दिन तक चलने वाले एनएसएस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाना है ताकि सहभागिता से स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया जा सके। शिविर के उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सन्देश कुमार और विशिष्ठ अतिथि उप प्रधान अंकित शर्मा, बीडीसी सदस्य निर्मला ने एनएसएस शिविर को लेकर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की।

वहीं, विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ प्रीति कोठियाल ने कहा कि एनएसएस शिविर के आयोजन का उद्देश्य छात्रों को समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों से अवगत कराना है साथ ही आम जनमानस को भी जागरूक करना है। शिविर का आयोजन एक मार्च तक होगा, जिसमें मतदाता जागरूकता, पौधरोपण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र कुमार और गुंजन भटनागर सहित डीन छात्र कल्याण प्रोफ़ेसर दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tags: DUBB

Related Posts

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

Load More
Next Post
-

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय को आई.सी.ए.आर. की मिली मान्यता

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved