Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मंत्री ने काफिला रोक दुर्घटना में चोटिल व्यक्ति को निजी वाहन से भेजा अस्पताल

by Rajendra Joshi
February 19, 2024
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT
  • मौके पर पुलिस बुला मंत्री अग्रवाल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

ऋषिकेश 19 फरवरी 2024 । ऋषिकेश विधानसभा से देहरादून जाते वक्त तीन पानी फ्लाईओवर पर एक सड़क दुर्घटना होने पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना काफिला रोका और घायल व्यक्ति की सुध लेते हुए मौके पर एक निजी वाहन से अस्पताल भेजा जबकि पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ अग्रवाल का काफिला विधानसभा देहरादून की ओर रवाना हुआ।

-

सोमवार को दोपहर करीब 02 बजे मंत्री डॉ अग्रवाल ऋषिकेश से देहरादून की ओर रवाना हुए। करीब 2:15 मिनट पर तीन पानी फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना देख डॉक्टर अग्रवाल ने अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने घायल गणेश उनियाल निवासी गुमानीवाला की सुध ली। इसके बाद निजी वाहन से जा रहे धनंजय रावत के वाहन को रोककर डॉ अग्रवाल ने चोटिल गणेश उनियाल को बिठाकर अस्पताल भेजा।

डॉ अग्रवाल ने रायवाला पुलिस को सूचना दी और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही चोटिल व्यक्ति को उचित उपचार दिलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ अग्रवाल का काफिला देहरादून के लिए रवाना हुआ।

बता दें कि मोटरसाइकिल सवार गणेश उनियाल निवासी गुमानीवाला अपनी पत्नी के साथ देहरादून के लिए रवाना हुए। तीन पानी फ्लाईओवर के समीप एक तेज़ रफ़्तार वाहन की चपेट में आकर वह चोटिल हो गए।

Tags: latest newsमंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

Related Posts

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Load More
Next Post
-

मुख्य सचिव ने सचिवालय के कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस का किया शुभारम्भ

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved