Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

स्थानीय महिला समूहों के प्रोत्साहन को सशक्त प्रसास जरूरी-विधायक केदारनाथ

by Rajendra Joshi
January 9, 2024
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT
  • विधायक शैला रानी रावत ने ली क्लस्टर लेवल फेडरेशन की बैठक
  • जिलाधिकारी ने महिला समूहों के उत्थान को मजबूत रोडमैप तैयार करने के दिए निर्देश

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जनपद में आजीविका मिशन के तहत क्लस्टर लेवल फेडरेशन की महिलाओं के साथ विकास भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिला समूह में कार्य कर रही महिलाओं की आजीविका सुधारने के लिए सशक्त कदम उठाए जाने पर चर्चा हुई एवं महिला समूहों के सुझाव लिए गए। बैठक में विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत ने भी प्रतिभाग कर अपने सुझाव दिए।

-

विकास भवन सभागार में क्लस्टर लेवल फेडरेशन की समीक्षा बैठक में पहुंची विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत ने कहा कि स्थानीय महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए जिला प्रशासन को सशक्त नीति तैयार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लखपति दीदी के तहत जनपद की अधिक से अधिक महिलाओं की आजीविका सुधार के लिए प्रयास करने होंगे। महिला समूहों को सरकार द्वारा संचालित योजनओं के तहत ही रोजगार एवं स्वरोजगार दिया जा सकता है। बाबा केदारनाथ के लिए जिले में चोलाई से तैयार होने वाला प्रसाद एवं जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से तैयार हो रहा श्री केदारनाथ धाम मंदिर स्मारिका इसका जरिया बन सकते हैं। बाहरी लोगों एवं प्रसाद की जगह जनपद की महिलाओं द्वारा तैयार मंदिर स्मारिका एवं प्रसाद को ही यात्रा मार्ग में विपणन किया जाए।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि महिलाओं की आजीविका सुधार के लिए मजबूत रोडमैप तैयार करना होगा। इसके लिए प्रशासन स्तर से हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने डेयरी क्षेत्र में उद्यम कर रही महिलाओं को सरकारी उत्पाद आंचल से जोड़ने का भी सुझाव दिया। वहीं खंड विकास अधिकारियों को क्लस्टर लेवल के हर समूह के लिए एक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए जिसके तहत महिलाओं की आजीविका सुधार के लिए कार्य किया जा सके। बैठक में परियोजना निदेशक विमल कुमार ने आजीविका मिशन के तहत जनपद में गठित महिला समूहों एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश, अधिशासी अभियंता लोनिवि इंद्रजीत बोस, परियोजना प्रबंधक ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) बीके भट्ट, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट, ऊखीमठ सूर्य प्रकाश शाह सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।


Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री जोशी।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved