Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

International Conclave cum Buyer Seller Meet कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
January 9, 2024
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

देहरादून, 09 जनवरी। सुबे की कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में जनवरी माह में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद विकास प्राधिकरण (एपीडा) भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले “International Conclave cum Buyer Seller Meet” कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक की।


मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को 12 जनवरी को देहरादून में एपीडा द्वारा आयोजित होने वाले अंतराष्ट्रीय कॉन्क्लेव की रूपरेखा और सभी तैयारियां समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग और आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

International Conclave cum Buyer Seller Meet


उत्तराखंड के विभिन्न स्थानीय उत्पाद को निर्यात तथा प्रोत्साहित करने और उत्पादकों के लिए अंतराष्ट्रीय बाजार से संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य देहरादून में एपीडा भारत सरकार द्वारा आयोजित होने इस अंतराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में विभिन्न देशों के अंतर्राष्ट्रीय खरीदार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। यह कॉन्क्लेव सहभागियों के बीच व्यापार और नेटवर्किंग के लिए एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। कॉन्क्लेव में टेक्निकल सेशन, विक्रेता और क्रेता के संवाद तथा कृषि, उद्यान,जैविक बोर्ड,कैप तथा अन्य विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में कृषक, एफपीओ काश्तकार कृषि वैज्ञानिक भी उपस्थित रहेंगे। सत्र में मोटे अनाजों और इसके मूल्य वर्धित उत्पादों प्रसंस्करण पैकेजिंग और निर्यात क्षमता के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान चर्चा की जाएगी।

-


मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में कई ऐसे एफपीओ है जो अच्छा कार्य कर रहे है,उनको विशेषकर आमंत्रित किया जाए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा एपीडा भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले कार्यशाला के माध्यम से निश्चित तौर पर प्रदेश के कृषकों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन, महानिदेशक कृषि रणवीर सिंह चौहान, निदेशक के.सी.पाठक, विनय कुमार, एपीडा डॉ. सी.पी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Tags: Agriculture Minister Ganesh Joshibreaking newslatest newsकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं: सीएम धामी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved