Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

देवभूमि संजीवनी योग और वैलनेस केंद्र का शुभारंभ करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
June 19, 2022
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

Sainik Welfare Minister Ganesh Joshi inaugurating the Devbhoomi Sanjeevani Yoga and Wellness Centre.

 

देहरादून, 19 जून, अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अवसर पर उत्तराखंड को वैलनेस हब बनाने के संकल्प के साथ आज दून योगपीठ देहरादून द्वारा हाथीबड़कला देहरादून में देवभूमि संजीवनी योग और वैलनेस केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मुख्यअतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान वैदिक मंत्रोचारण के साथ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान संस्थान के संस्थापक आचार्य बिपिन जोशी द्वारा कृषि मंत्री को आदि योगी भगवान शंकर की मूर्ति और बाबा केदरनाथ के मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। इस अवसर पर दून योग पीठ देहरादून और जानकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी द्वारा 19 जून से 21 जून तक निःशुल्क योग शिविर भी आयोजित किया जा रहा है।-
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में योग और वैलनेस की अपार संभावनाएं हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक मान्यता दिलाया जाना भारतीय ऋषि मुनि परंपरा का संपूर्ण विश्व में शंखनाद है। हम योग को प्रोत्साहित करने के लिए हर स्तर से सहयोग प्रदान करने हेतु तैयार हैं। मुझे प्रसन्नता है कि दून योग पीठ देहरादून द्वारा देवभूमि दिव्य ग्राम मिशन आरंभ किया गया है। जिसके तहत उत्तराखंड के गांवों को योग और आयुर्वेद ग्राम के रूप में विकसित किये जाने के योजना है।-
इस अवसर पर प्रीतपाल सिंह, एडवोकेट सुनील कुमार अग्रवाल, विनय कुमार अग्रवाल, आचार्य अतुल शर्मा, दिनेश जोशी, योगाचार्य नीरज डोभाल, सुमन जोशी, अंकित कुमार, निखिल गोयल और आशीष डोभाल आदि उपस्थित रहे।-

Tags: ganesh joshi

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

महाराज ने ढोल दमाऊ के साथ किया केंद्रीय मंत्री का स्वागत

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved