Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मंत्री बोले : प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित देश होगा भारत

by Rajendra Joshi
September 24, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून 24 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित भारत होगा और इसके लिए देश का प्रत्येक युवा संकल्पबद्ध है। खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने यह कहा। रविवार को देहरादून के डीआईटी यूर्निवसिटी में आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम के दौरान काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे युवा देश है और आज का यह समय गौरवशाली इतिहास को याद करने का समय है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार और प्रदेश सरकार 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने युवा उत्सव में नये भारत के अमृत काल के पंच प्रण को स्मरण किया। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के देश की युवाशक्ति को पांच प्रण दिये है, जिसमें विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी की निशानी को हटाना, धरोहर एवं विरासत पर गर्व करना, एकता व एकजुटता और नागरिका के कर्तव्य की भावना सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा कि इन पंच प्रणों के द्वारा भारत का युवा एक विकसित और सशक्त भारत के सपने को साकार करेगा। मंत्री ने मजाकिया मूड में कहा कि युवाओं के बीच आकर मैं भी युवा हो जाता हॅू, जिसके बाद कुछ देर तक सभागार तालियों की गूंज से गुंजाएमान रहा।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता पखवाड़ें का स्मरण कराते हुए सभी युवाओं से आहवान किया कि 1 अक्टूबर को सभी लोग स्वच्छता कार्यक्रम के जुड़े और राष्टपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपने को साकार करें। उन्होनें कहा कि उत्तराखण्ड सरकार मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम से पूर्व मंत्री ने स्वामी विवेकानन्द की स्मृति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। अपने सम्बोधन के मध्य में दो सवालों का सही जबाव देने पर मंत्री ने दो प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित भी किया। इस अवसर पर प्रियदर्शन पात्रा, जयपाल नेगी, अर्नश सेमवाल, डा0 योगेश धस्माना, एके सिंह, सुन्दर सिंह कोठाल सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Tags: breaking news

Related Posts

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Load More
Next Post
-

सीएम ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved