Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

तंबाकू निषेध दिवस पर छात्र, छात्राओं को कैबिनेट मंत्री ने दिलाई शपथ

by Rajendra Joshi
May 31, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

Cabinet minister administered oath to students, girl students on No Tobacco Day.

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, संस्कृति, धर्मस्व, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबंधन मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू निषेध दिवस पर गुजराडा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई।

-

(31 May World No Tobacco Day)

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित गुजराडा में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू सेवन न करने और इसके लिए समाज को जागृत करने की शपथ दिलाई।

“आओ गांव चलें- उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें” कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम मैं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हम सभी यह बात जानते हैं कि जीवन के लिए हमें ऑक्सीजन चाहिए। जब हम सिगरेट पीते और तंबाकू का सेवन करते हैं तो कार्बन डाइऑक्साइड को शरीर में भेजते हैं जो कि बहुत ही हानिकारक है इसीलिए सिगरेट के डिब्बे पर भी तंबाकू सेवन न करने की चेतावनी स्पष्ट रूप से लिखी होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से समाज में चेतना पैदा करनी है कि लोग तंबाकू का सेवन ना करें। अनेक छात्राओं ने भी इस अवसर पर धूम्रपान निषेध पर अपने अपने विचार व्यक्त किए और तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में बताया।

इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पी.एन. सकलानी, डीईओ मध्यमिक सुदर्शन सिंह बिष्ट, पीटी अध्यक्ष रमेश रावत, अरुण सिंह बिष्ट, भारतेंदु पटवाल एवं पी.एस. बिष्ट सहित अनेक छात्र छात्राएं एवं विद्यालय कर्मी मौजूद थे।

Tags: 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवसcabinet minister satpal maharajअरुण सिंह बिष्टगुजराडाडीईओ मध्यमिक सुदर्शन सिंह बिष्टपी.एस. बिष्टपीटी अध्यक्ष रमेश रावतप्रधानाचार्य पी.एन. सकलानीभारतेंदु पटवालराष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

पिथौरागढ़ दौरे पर पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, किये ये महत्त्वपूर्ण कार्य।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved