Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

महाराज बोले जिस ने राजा को छू लिया उसने सब कुछ पा लिया

by Rajendra Joshi
May 26, 2022
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

Maharaj said whoever touched the king got everything.

चम्पावत। जिसने राजा को पा लिया उसे स्वयं ही सब कुछ प्राप्त हो जाता है। यदि आप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जितायेंगे तो यहां का विकास स्वतः ही हो जायेगा।

उक्त बात चंपावत विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रचार एवं समर्थन में गुरूवार को ग्राम सभा चन्दनी, बनबसा में अयोजित एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कही।

-

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील करते हुए एक लघु कथा के माध्यम से मतदाताओं को समझाया कि “एक राजा था उसने नुमाइश लगवाई। नुमाइश में उसने बैल, हल, घोड़े, गाड़ी सहित अनेक वस्तुएं रखवा दी। राजा ने घोषणा की कि नुमाइश में रखी वस्तुओं में से जिस भी एक वस्तु को कोई व्यक्ति छुएगा वह उसकी हो जाएगी। एक किसान नुमाइश में आया और इधर से उधर घूमता रहा। उसके बाद वह राजा के पास आया। राजा ने उससे कहा किसान भाई तुमने नुमाइश में किसी वस्तु को नहीं छुआ यदि तुम किसी वस्तु को छूते तो वह तुम्हारी हो जाती। किसान बोला “महाराज मैं बैल को छूता तो मुझे हल नहीं मिलता, हल को छूता तो बैल नहीं मिलते, घोड़े को छूता तो गाड़ी नहीं मिलती।” राजा बोले तो तुमने क्या छुआ ? किसान राजा को छूते हुए बोला कि महाराज मैंने तो आपको छू लिया है अब जिस का राजा हो गया उसका सब कुछ हो गया।” इसलिए मेरा भी आपसे यही कहना है कि आप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रिकॉर्ड मतों से जिताइये। आप मुख्यमंत्री धामी जी को छू लेंगे तो पूरे चंपावत का विकास स्वतः ही हो जाएगा।

श्री महाराज ने कहा कि आप सभी का उत्साह देखकर मुझे पूरा यकीन है कि हम चंपावत में शानदार जीत हासिल करेंगे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। एक विजन के साथ हमारी सरकार काम कर रही है।

चुनावी सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक गदरपुर अरविंद पांडे, नैनीताल विधायक सरिता आर्य, पूर्व विधायक चंपावत कैलाश गहतोड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags: cabinet minister satpal maharajनैनीताल विधायक सरिता आर्यपूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक गदरपुर अरविंद पांडेपूर्व विधायक चंपावत कैलाश गहतोड़ी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

समाज की धुरी मात्रशक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है : गणेश जोशी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved