Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

महाराष्ट्र के बाद अब अखिलेश खेमे में टूट के आसार, इस दिग्गज के संपर्क में कई विधायक

by Rajendra Joshi
July 3, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

महाराष्ट्र के बाद अब यूपी में भी सियासी पारा गर्म होने लगा है. सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र के सियासत का रंग अब यूपी की सियासत में भी देखने को मिल सकता है. सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के दावे ने राज्य में सियासी हलचल बढ़ा दी है. उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं.

ओम प्रकाश राजभर का दावा है, “सपा भी जल्द टूटेगी. सपा टूटने के कगार पर है. सपा के बहुत सारे नेता और विधायक हमारे साथ हैं. सपा का हाल भी एनसीपी जैसा होने वाला है.

अब आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी भी सपा के साथ नहीं हैं. अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का गठबंधन टूटने के कगार पर पहुंच चुका है. जयंत चौधरी भी हमारे संपर्क में हैं. समय आने पर सबको पता चल जाएगा.”

वहीं दूसरी ओर सूत्रों की मानें तो एनसीपी में टूट के बाद शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले से मैनपुरी की सपा सांसद डिंपल यादव ने फोन पर बात की है. सुप्रिया सुले और और डिंपल यादव सांसद होने के साथ ही एक अच्छे दोस्त भी हैं.

इसके अलावा सूत्रों के अनुसार सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सोमवार को शरद पवार से बात की है. सपा प्रमुख ने शरद पवार को भरोसा दिया है और साथ रहने का वादा भी किया है.

Tags: Akhilesh yadavbreaking newslatest newsSamajvadi partySp

Related Posts

-
उत्तराखंड

कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

Load More
Next Post
burush

उत्तराखण्ड का राजकीय वृक्ष बुरांश (rhododendron arboreum)

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved