Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

बसपा मुख्यालय से गायब हुईं मायावती, कांशीराम और अंबेडकर की मूर्तियां, बढ़ी सियासी सरगर्मी

by Rajendra Joshi
June 23, 2023
in देश
0
-
ADVERTISEMENT
-

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित बसपा मुख्यालय से मायावती, कांशीराम और अंबेडकर की मूर्तियां लगाई गई थीं. अब ये मूर्तियां वहां से हटा दी गई हैं. मूर्तियों को कहां शिफ्ट किया गया है इसका अभी पता नहीं चल सका है.

हालांकि कहा जा रहा है कि इन मूर्तियों को बसपा सुप्रीमो मायावती के लखनऊ आवास पर शिफ्ट किया गया है. मूर्तियों को हटाने की वजह भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि इसके पीछे 2024 का लोकसभा चुनाव हो सकता है.

यह भी पढे: आज पटना में होगी विपक्षी दलों की बैठक, एक मंच पर दिखेंगे कई दिग्गज नेता

बता दें कि बसपा कार्यालय पर लगी इन मूर्तियों पर मायावती हर वर्ष महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने पहुंचती थीं. लेकिन बुधवार को चुनाव तैयारियों को लेकर हुई बैठक के बाद इन मूर्तियों का गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है. यूपी के सियासी गलियारों में चर्चा है कि मूर्तियों के हटाने के पीछे बसपा की कोई रणनीति हो सकती है. हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है.

यह भी पढे: स्विगी में काम करने वाली मनीषा बोरा लोगों के लिए बनी मिसाल, बच्चों के लिए करती हैं ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी ऐप में काम

गौरतलब है कि मायावती के शासन काल में इन मूर्तियों को बसपा मुख्यालय में स्थापित किया गया था. इन मूर्तियों के जरिए मायावती ने दलित महापुरुषों और उनकी सियासत का मुद्दा बनाया था. इतना ही नहीं मायावती अपने इस उद्देश्य में काफी हद तक सफल भी रही थीं. लेकिन पिछले कुछ चुनावों में पार्टी की विफलता से मायावती भी चिंतित हैं. कहा जा रहा है कि मूर्तियों को हटाने का निर्णय लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ा हो सकता है.

Tags: Ambedkarbreaking newsBsp headquarterKashiramlatest newsMayawatinews

Related Posts

-
देश

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

-
दुनिया

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

-
देश

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

-
देश

EPFO Salary Limit: अभी ₹15,000 ही रहेगी पीएफ की सीमा; सरकार ने सैलरी लिमिट बढ़ाने का फैसला रोका

Load More
Next Post
-

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved