Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

JOB JOB JOB: सेना में एक बार फिर सेवा देने का मौका, जल्द ऐसे करें आवेदन।

by Rajendra Joshi
June 14, 2023
in शिक्षा/रोजगार
0
-
ADVERTISEMENT

भर्ती मुख्यालय (उतराखंड और उत्तर प्रदेश) के अंतर्गत भर्ती वर्ष 2023-24 की पहली भर्ती रैली ए आर ओ अल्मोरा द्वारा 20 जून से आरम्भ की जा रही है । भर्ती प्रक्रिया के बदलाव के बाद यह पहली भर्ती रैली होगी। इस वर्ष भी यह रैली कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर, रानीखेत के सोमनाथ स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। लगभग एक महीने तक चलने वाली इस वर्ष की भर्ती रैली में ना सिर्फ कुमाऊं के चार जिलों : अल्मोड़ा बागेश्वर, नैनीताल तथा उधम सिंह नगर के अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा, बल्कि समस्त उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों का सिपाही फार्मा एवं नर्सिंग असिस्टेंट की नियुक्ति के लिए भी चयन किया जाएगा।

-

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक भर्ती आदित्य कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि अग्निवीर के समस्त श्रेणियों (सिपाही जीडी, क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्नीशियन, ट्रेडमैन दसवीं आठवीं), नर्सिंग असिस्टेंट तथा सिपाही फार्मा के चयन के लिए, ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में रहे अभ्यार्थियों की भर्ती रैली 20 जून से 15 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएगी ।

वर्ष 2023 से भर्ती की प्रक्रिया में बदलाव लाते हुए, भारतीय सेना ने ऑनलाइन परीक्षा को पहला चरण बनाया है । इस चरण में सफल होकर मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक चिकित्सा परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। शारीरिक परीक्षा तथा चिकित्सकीय जांच के मध्य उनके दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी।

सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा हाल ही में इस सिलसिले में नागरिक प्रशासन तथा सैन्य अधिकारियों की बैठक में रैली के समस्त इंतजाम पुख्ता करने के लिए निर्णय लिए गए थे, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को डीएम कार्यालय द्वारा दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं। नागरिक प्रशासन की ओर से भर्ती रैली के समस्त इंतजाम और देखभाल के लिए रानीखेत के संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री जय fd”ku को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Tags: breaking newsgovt jobgovt job in uttarakhandlatest army bharti news

Related Posts

-
शिक्षा/रोजगार

CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

-
शिक्षा/रोजगार

नीट पेपर लीक 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की मास्टर्स एवं पीएच.डी. प्रवेश परीक्षाएँ संपन्न, कुल 81.29 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

Load More
Next Post
-

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात करते मध्य कमान के आर्मी कमाण्डर ले0 जनरल एनएस राजा सुब्रमणि

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved