Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मसूरी में एमपीजी कॉलेज के छात्र संघ सम्मान समारोह में छात्र छात्राओं को संबोधित करते मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
May 27, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

मसूरी, 27 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज के छात्र संघ सम्मान समारोह एवं फ्रेशर पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया । छात्र संघ समारोह में छात्रों ने कई सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गई। साथ ही लोक गायिका रेशमा शाह के गीतों पर छात्रों ने जमकर ठुमके भी लगाए। कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी निवासी प्रतिभावान युवा माधव भारद्वाज जिन्होंने यूपीएससी में 536 में रैंक हासिल करके आईएएस में चयन होने पर उन्हें सम्मानित भी किया।

-

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभा की कमी नहीं है,उन्होंने कहा आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे है। मंत्री ने कहा यूपीएससी में भी बेटियों ने इस बार अपना परचम लहराया है। मंत्री ने छात्र छात्राओं को सफलता के मंत्र भी दिए। मंत्री जोशी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे है। मंत्री ने कहा युवा मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा । उन्होंने कहा जिस ओर जावनी चलती है उस और जमाना चलता है। मंत्री ने कहा केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, उज्जवला योजना, आवास योजना सहित केन्द्र से हुई कई योजनाओं को जिक्र किया और कहा कि इन सभी योजनाओं के माध्यम से देश के कराड़ों लोंगों को लाभ मिला। मंत्री ने कहा कि किसानों का देश की जीडीपी में अहम योगदान है।

-

उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से देश के किसानों की चिंता करने की इस पहल के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार जताया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही अंर्तराष्टीय मिलेट वर्ष का आयोजन हो रहा है मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी द्वारा नकल विरोधी कानून, धर्मातंरण कानून सहित ऐसे कई अन्य कड़े फैसले लेने पर प्रदेश की जनता की ओर से उनका धन्यवाद किया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीब कल्याण के प्रति सजकता दिखायी है। आज परिवार के दोनों वृद्ध व्यक्तियों को समाज कल्याण के माध्यम से पेंशन मिलती है।

-
-

इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा मंत्री गणेश जोशी को कॉलेज की विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित मांग पत्र भी सौंपा। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। मंत्री ने आयोजन के लिए सभी छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों को आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रीतम लाल, उपाध्यक्ष सौरव सिंह, कोषाध्यक्ष अंजली, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tags: Agriculture Minister Ganesh Joshibreaking newscabinet minister ganesh joshiganesh joshilatest newsMinister Ganesh Joshiकैबिनेट मंत्री गणेश जोशीसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

दिव्यांगजन शिविर में 78 लोगों ने उठाया लाभदो दिवसीय दिव्यांगजन शिविर का पुलिस महानिदेशक ने किया शुभारंभ

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved