Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

यहाँ पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश, बोले अवैध खनन पर लगेगा फुल स्टाॅप।

by Rajendra Joshi
May 14, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

Here the strict instructions of the District Magistrate, said that there will be a full stop on illegal mining.

देहरादून 14 मई 2022 , जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाने खनन कड़ी कार्यवाही करने तथा अवैध, अवैध परिवहन एवं भंडारण पर नियमित छापेमारी की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

-

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी विकासनगर सौरभ असवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन के परिवहन करते वाहनों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई। 9 वाहन सीज किये गये जिनमें 7डम्पर और 2 टेक्टर शामिल है। टीम द्वारा 3 वाहनों को हिमाचल की ओर व 3 वाहन लांघा रोड़ 2 झाझरा में तथा 1 वाहन सेलाकुई में पकड़ा गया। सभी वाहनों को थानों एवं तहसील परिसर में खड़ा किया गया है जिन पर अर्थदण्ड की कार्यवाही गतिमान है। इसी प्रकार अन्य वाहन खनन सामग्री निर्धारित रूप के विपरीत परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को सामग्री सहित सीज करते हुए निर्धारित सामग्री का दुगुना लगभग 5 लाख का अर्थदंड वसूला जाएगा। साथ ही निर्धारित मानकों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।टीम में तहसीलदार विकासनगर, जिला खान अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सहित राजस्व विभाग के कार्मिक शामिल रहे।

-
जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने अवगत कराया कि जनपद में अवैध खनन, खनन के अवैध परिवहन एवं भण्डारण पर नियमित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है तथा भविष्य मे इस प्रकार की कार्यवाही गतिमान रहेगी।

Tags: DM dehradunजिला खान अधिकारी वीरेन्द्र कुमारजिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

प्रदेश के इस जिले में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा "लोक अदालतों" का आयोजन किया गया।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved