Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

जनसुनवाई कार्यक्रम सुनती जिलाधिकारी सोनिका।

by Rajendra Joshi
May 15, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

ऋषिपर्णा सभागार कलैक्टेट में जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। आज जनसुनवाई में 92 शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतों में नगर निगम की भूमि पर कब्जा, सम्पति बटवारा विवाद, आर्थिक सहायता दिलाने, स्कूल में दाखिला दिलाने, फीस माफ करवाने, भूमि की पैमाईस कराने, पेंशन दिलाने, ठेकेदार द्वारा मकान बनाने, एवं कोरोना काल में पिता की मृत्यु होने पर बच्चों को शिक्षा इत्यादि को लेकर लाभान्वित कराने सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। इस दौरान अजबपुर निवासी पूर्व सैनिक बीआर यादव द्वारा गत दिवस जनता दरबार में लगाई गई फरियाद के निस्तारण पर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता की भूमि को कब्जामुक्त कराने हेतु संबंधित उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए, जबकि आपसी विवाद पुलिस अधीक्षक को निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं वेटेरन सेवानिवृत्त सुविधा बलवंत सिंह रावत द्वारा अपनी पेंशन/लाभ की अधिकारिक मांग पर जिलाधिकारी ने उन्हें अपने सम्मुख बिठाकर उनकी समस्या को विस्तारपूर्वक सुना तथा निस्तारण/कार्यवाही हेतु जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया। इसी प्रकार नगर निगम के अधिकारियों को निगम की भूमि से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। साथ सम्पत्ति विवाद के प्रकरणों पर अभिलेखीय जांच सहित मौका मुआयना कर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें। साथ ही विभाग अपने स्तर पर भी जनसुनवाई प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करें।

-

जनसुनवाई में इसी प्रकार नागल हटवाला देहरादून निवासी रचना द्वारा कोविडकाल के दौरान अपनेे पति की मृत्यु होने पर अपने दोनों बच्चों को वात्सलय योजना से जाड़ने हेतु अनुरोध किया। जिस पर कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। वहीं भुड़गावं पण्डितवाड़ी निवासी वृद्ध महिला मंगला देवी ने अपने मकान का निर्माण कराने वाले ठेकेदार/मिस्त्री द्वारा निमार्ण कार्य को अधूरा छोड़ने की शिकायत शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ एस के बरनवाल एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, पुलिस अधीक्षक क्राईम सर्वेश पंवार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 विद्याधर कापड़ी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, सहित नगर निगम, जल संस्थान, लोनिवि, विद्युत आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: breaking newslatest news

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और कृषि मंत्री गणेश जोशी, जौनसारी लोकगायिका रेशमा शाह ने "ले भुजी जाला ले चूड़ा "जैसे गीतों ने बांधा समां।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved