Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

स्वर्गीय चन्दन राम दास के आवास पर पहुंचकर महाराज ने संवेदना व्यक्त की

by Rajendra Joshi
May 15, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

बागेश्वर। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड सरकार में अपने सहयोगी रहे कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधानसभा से विधायक स्वर्गीय चन्दन राम दास के आवास पर पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त की है।

-

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को उत्तराखंड सरकार में अपने सहयोगी रहे कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधानसभा से विधायक स्वर्गीय चन्दन राम दास के मोहल्ला बनखोल, भागीरथी दुर्ग, बाजार वार्ड स्थित आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने उनकी पत्नी पार्वती दास एवं पुत्र गौरव दास को सांत्वना देते हुए कहा कि वह हमेशा उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

महाराज ने कहा कि कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधायक रहे स्वर्गीय चन्दन राम दास विशाल व्यक्तित्व के धनी होने के साथ-साथ अपने समाज, क्षेत्र और पूरे उत्तराखंड के लिए कार्य करते थे। उनका इस तरह अकस्मात चले जाना हम सभी के लिए बहुत ही दुखद है। उनका अभाव हमेशा खलता रहेगा, इसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।

Tags: breaking newslate Chandan Ram Daslatest newsMaharaj

Related Posts

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Load More
Next Post
-

जनसुनवाई कार्यक्रम सुनती जिलाधिकारी सोनिका।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved