Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में मंथन सभागार में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई।

by Rajendra Joshi
April 29, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

माननीय प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून/माननीय वन मंत्री उत्तराखण्ड सरकार सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में मंथन सभागार में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। माननीय मंत्री ने जिला योजना की वित्तीय वर्ष 2022-23 व्यय की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए शत् प्रतिशत् व्यय पर जिलाधिकारी एवं उनकी टीम को प्रशंसा की। समिति द्वारा वर्ष 2023-24 हेतु 9207.91 लाख धनराशि का अनुमोदन किया गया।

-


माननीय प्रभारी मंत्री उनियाल ने रोजगार परक योजनाओं को बढावा देते हुए कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि से योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए योजनाओं को प्रस्तावित करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार को बढावा मिल सके तथा विभाग अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी करें। उन्होंने कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, भेषज, रेशम विकास सहित अन्य विभाग की काश्तकारों के लिए बनाई गई योजनाओं की सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं माननीय मंत्री ने लद्यु उद्योग विभाग द्वारा प्रस्तावित परिव्यय जिला योजना वर्ष 2022-23 के सापेक्ष कम होने पर निर्देश दिए कि प्रस्तावित परिव्यय को बढाया जाए तथा विकासखण्ड स्तर पर ग्रोथ सेन्टर स्थापित की जाए जिससे स्थानीय महिला समूहों को रोजगार प्राप्त हो तथा उनकी आर्थिकी मजबूत हो सके। सदन के सदस्यों द्वारा लोनिवि के कार्यों पर अंसतोष व्यक्त किया गया जिस पर माननीय मंत्री ने लोनिवि सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को योजनाए प्रस्तावित करने से पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर योजना अन्तिम रूप देने कहा। उन्होंने कहा कि जलजीवन मिशन के प्रस्तावित कार्याें में स्थानीय वासियों को प्राथमिकता दी जाए, चूंिक स्थानीय निवासियों को क्षेत्र की पूर्ण जानकारी होती है तथा अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्व कार्य करने का भी दबाव रहता है। उन्होंने शिक्षा विभाग के परिव्यय के दौरान स्कूलों का डेटाबेस तैयार करने तथा जिन स्कूलों में भवन, निर्माण, सुविधा विकसित करने मरम्मत आदि कार्यों की आवश्यकता है को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्र प्रमुखों द्वारा स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत बजट जारी किये जाने मांग पर माननीय मंत्री ने स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत बजट का प्राविधान करने को कहा।
जिलाधिकारी सोनिका ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया माननीय प्रभारी मंत्री एवं माननीय विधायक, नामित समिति के सदस्यगण द्वारा दिए गए सुझावों के क्रम में योजनाएं प्रस्तावित की जाए। साथ ही निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता तथा कार्यों के दौरान जनप्रतिनिधि के संज्ञान में लाए। समिति के सदस्यों द्वारा लोनिवि के कार्यों से असंतुष्टि व्यक्त करने के फलस्वरूप जिलाधिकारी ने लोनिवि के जिला योजना से हुए कार्यों के सत्यापन के उपरान्त ही बजट आंवटित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि विभाग रोजगार परक योजनाओं को प्राथमिकता दें। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग योजनाओं की सरंचना तैयार करते हुए समस्त ग्राम पंचायत/ क्षेत्र पंचायत/जिला पंचायत/ नगर निगम/ नगर पालिकाओं क्षेत्रान्तर्गत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर व्यवहारिक योजनाए बनाई जाए।
मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने माननीय मंत्री एवं समिति के सदस्यों को जिला योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु विभागों द्वारा प्रस्तावित परिव्यय की जानकारी दी साथ ही विभागों को व्यवहारिक जिला योजना बनाए जाने की बात कही।
बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत मधु चैहान, मेयर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा, विधायक रायपुर उमेश शर्मा(काऊ), विधायक धर्मपुर विनोद चमोली,सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर, कैन्ट सविता कूपर, डोईवाला बृजभूषण गैरोला, ब्लाॅक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य सहित समिति के सदस्य एवं जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नितिशमणी त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकांत गिरी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अपर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पीएस भण्डारी सहित सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेे।

Tags: breaking newsDehradun latest newsSUBODH UNIYALuttarakhand latest news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद देहरादून चैप्टर 'वसुधैव कुटुम्बकम' यूनिवर्सल ब्रदरहुड गोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते मंत्री जोशी।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved