Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया नवनिर्मित मॉ शाकुम्बरी अस्पताल का उद्घाटन।

by Rajendra Joshi
May 7, 2022
in उत्तराखंड, स्वास्थ्य
0
-
ADVERTISEMENT

Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated the newly constructed Maa Shakumbri Hospital.

देहरादून 07 मई, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नत्थनपुर, जोगीवाला स्थित 20 बेड के नवनिर्मित मॉ शाकुम्बरी एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

-
इस अवसर पर अस्पताल की डायरेक्टर, डॉ0 पूजा वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मैं आप लोगों को बस यही याद लिदलवाना चाहता हूं, कि आप चिकित्सकों को धरती का भगवान कहा जाता है, और आपका काम बहुत जिम्मेदारी का है। मुझे प्रसन्नता है कि इस अस्पताल में एलोपैथिक चिकित्सा के साथ ही साथ प्राचीन भारतीय चिकित्सा प्रणाली, आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली अर्थात मिक्सपैथी दी जाती है। मैं किसी भी चिकित्सा प्रणाली का विरोधी नहीं हूं, परंतु यह जरूर कहना चाहता हूं कि भारत की आयुर्वेदिक जीवन पद्वति आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है!-

आयुर्वेद पांच हजार साल पुरानी चिकित्सा पद्धति है जो हमें हजारों वर्षों से स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रहा है। प्राचीन भारत में आयुर्वेद को रोगों के उपचार और स्वस्थ जीवन शैली व्यतीत करने का सर्वोत्तम तरीकों में से एक माना जाता था। मैं आशा करूंगा कि यह अस्पताल कम कीमत में भरोसेमन्द चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा और आप लोग लाभ कमाने के लिए कम और सेवा करने के उद्देश्य के साथ कम आय वाले वर्ग के लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगें। मैं अस्पताल प्रबंधन से यह भी आग्रह करूंगा कि आप आयुष्मान योजना से भी जुड़ें ताकि आम नागरिकों को भरोसेमंद चिकित्सा सुविधाएं निशुल्क अथवा बहुत ही कम दामों पर उपलब्ध करवाई जा सकें।

-
अस्पताल की डायरेक्टर, डॉ0 पूजा वर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने बताया कि अस्पताल में क्षारसूत्र विशेषज्ञ के तौर पर डा0 अनुराग उनियाल, बाल रोग विशेषज्ञ डा0 राहुल वशिष्ट, आई0सी0यू0 स्पेशलिस्ट, डा0 एन0के0 अग्रवाल, जनरल सर्जन, डॉ0 इशाक, फिजीशियन डा0 विकास की सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में हर प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा के साथ ही पंचकर्म आयुर्वेद की सुविधा भी उपलब्ध हैं। आई0सी0यु0 क्रिटिकल केयर की सुविधा भी है और आयुर्वेदिक पद्धति के अनुसार भी इलाज किया जाता है।
इस अवसर पर सविता पंवार, क्षेत्रीय पार्षद जगदीश प्रसाद सेमवाल, शोभा नेगी, कमला बिष्ट, अभिषेक सिंह नेगी, भूपेन्द्र कंडारी, डीएस नेगी भी उपस्थित रहे।

Tags: Agriculture Minister Ganesh Joshicabinet minister ganesh joshidaughter ganesh joshi department ganesh joshi contact number ganesh joshi uttarakhand ganesh joshi haryana ganesh joshi hindiganesh joshiकृषि मंत्री गणेश जोशीकैबिनेट मंत्री गणेश जोशीमहामंत्री सुरेन्द्र राणामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post

हारे हुए बूथ में 250 से अधिक की लीड लेगी भाजपा : कृषि मंत्री गणेश जोशी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved