Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

खेल मंत्री रेखा आर्या ने स्पोर्ट्स कॉलेज के बच्चो संग किया संवाद स्थापित ,सुनी समस्याएं

by Rajendra Joshi
April 10, 2023
in खेल
0
-
ADVERTISEMENT

खेल मंत्री रेखा आर्या ने समस्याओं के निस्तारण के सम्बंधित अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश

देहरादून: आज प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर, देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंच जहां उन्होंने पढ़ाई के साथ फुटबाल, वॉलीबॉल, एथिलेटिक्स, क्रिकेट, हॉकी, बॉक्सिंग, बैटमिंटन, टेबिल टेनिस, जुड़ो सहित आदि खेलों का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के साथ संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ संवाद करने का उनका मुख्य उद्देश्य यहां पर निवासरत बच्चों को यहां पर आ रही किसी भी प्रकार की समस्याओं को सुनना रहा है।कहा कि इस दौरान यहां निवासरत बच्चों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है साथ ही बच्चो द्वारा कई सुझाव भी प्राप्त हुए हैं।खेल मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा सभी की समस्याएं सुनने के साथ उनके जल्द निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

-

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बच्चो से कहा कि आप सभी को अपने गेम को बेहतर करना है तो ओवर कॉन्फिडेंट न बनें,अपना कैरियर बनाना हो तो लक्ष्य पर मेहनत करनी होगी साथ ही कहा कि अब आप सभी को अपने परिवार की चिंता करने की जरूरत नहीं, अब ये हमारी जिम्मेदारी है।कहा कि अब खेलों में नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिन्हें अपनाना अत्यंत आवश्यक है।इस अवसर पर निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक डॉ० धर्मेन्द्र भट्ट, एस०के० सार्की,स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित विभागीय अधिकारीगण और बच्चे उपस्थित रहे।

Tags: एस०के० सार्कीनिदेशक खेल जितेंद्र सोनकरसंयुक्त निदेशक डॉ० धर्मेन्द्र भट्ट

Related Posts

-
उत्तराखंड

हॉकी की ‘हैट्रिक गर्ल’ को राष्ट्रपति भवन से आया निमंत्रण, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी वंदना कटारिया

-
उत्तराखंड

300 खिलाड़ियों पर भारी पड़ा 9 साल का बच्चा, शिवाय बने फीडे रेटिंग चैंपियन, कोरोना ने बना दिया चेस प्लेयर

-
खेल

CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में राजा मुथुपांडी ने भारत को दिलाया सिल्वर, शानदार प्रदर्शन जारी

-
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

Load More
Next Post
-

विधानसभा भवन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मिलेट्स पर आधारित राष्ट्रीय सम्मेलन के संबंध में की प्रेस वार्ता।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved